Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बिग बॉस ओटीटी 3 कंटेस्टेंट Payal Malik ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन, कृतिका मलिक संग डांस करते आईं नजर

बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों को लेकर काफी सवाल उठे। इसके बाद घर से बेघर होकर लोगों की बातें सुनने के बाद पायल ने तलाक का एलान किया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना इरादा बदल लिया। अब पायल ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है और वह कृतिका के साथ डांस करते हुए भी नजर आई हैं।

By Rajshree Verma Edited By: Rajshree Verma Updated: Thu, 22 Aug 2024 11:26 AM (IST)
Hero Image
पायल मलिक ने सेलिब्रेट किया अपना जन्मदिन (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 में हिस्सा लेने के बाद यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों पायल मलिक, कृतिका मलिक की फैन फॉलोइंग में भी काफी इजाफा हुआ है। ये तीनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वहां अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी चीजें फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं।

अब हाल ही में पायल ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने परिवार के साथ काफी एन्जॉय करते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्ट कर उन्हें बधाई दी है।

यह भी पढ़ें: Armaan Malik की पहली वाइफ Payal Malik को सांस लेने में हुई तकलीफ, अस्पताल में हुईं भर्ती

सौतन संग पायल ने किया डांस

पायल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अरमान और कृतिका क साथ मिलकर अपने जन्मदिन का केक काटते हुए नजर आ रही हैं। इसके बाद वह सभी को केक खिलाते हुए नजर आती हैं। वीडियो के लास्ट में पायल अपनी सौतन कृतिका के संग डांस भी करते हुए नजर आती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Yogesh Kathuria (@yogeshkathuria)

इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है कि जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पायल मलिक। भगवान आपका भला करें। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस दौरान बर्थडे गर्ल ने पिंक ब्लाउज के साथ येलो लहंगा पहना है। वहीं, कृतिका पर्पल कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं।

फैंस ने किया विश

पायल के इस वीडियो पर उनके फैंस ने भी उन्हें विश किया है। एक यूजर ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे पायल। दूसरे ने लिखा कि कुछ दिनों पहले तो इन्होंने बोला था कि अब अपना नहीं बच्चों का जन्मदिन मनाएंगे। वहीं, कुछ लोगों ने एक बार फिर पायल के तलाक वाले कमेंट पर रिएक्ट किया।

बता दें कि पायल ने बिग बॉस से बाहर आने के बाद कहा था कि वह जल्द ही अरमान से तलाक लेंगी और अपने बच्चों के साथ कहीं और रहेंगी।

यह भी पढ़ें: लोग गेम नहीं देखते! Bigg Boss 18 में नहीं शामिल होंगी कृतिका मलिक, पायल ने किया खुलासा