Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Priyanka Chahar Choudhary को किया गया स्पॉट, एमसी स्टैन के बारे में दिए उत्तर पर फैंस ने कहा- असली विनर

Priyanka Chahar Choudhary On MC Stan प्रियंका चौधरी को मुंबई में स्पॉट किया गया है। इस अवसर पर उनसे एमसी स्टैन को लेकर प्रश्न पूछा गया है। इसके बाद वह काफी अच्छे से जवाब देती है। फैंस उनका बर्ताव देखकर उन्हें असली विजेता बता रहे है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Wed, 15 Feb 2023 11:23 PM (IST)
Hero Image
Priyanka Chahar Choudhary On MC Stan: प्रियंका चहर चौधरी एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chahar Choudhary On MC Stan: बिग बॉस 16 समाप्त हो गया है और अब इसमें पॉपुलर रही प्रियंका चौधरी को मुंबई में स्पॉट किया गया। इस दौरान पैपराजी उनके साथ बातचीत करते नजर आए। प्रियंका चौधरी से जब कहा गया कि फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। इस पर उन्होंने कहा, 'मैं फैंस से निवेदन करती हूं कि वह मुझे ऐसे ही प्यार करते रहें।' प्रियंका चहर चौधरी से एमसी स्टैन के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि वह बहुत अच्छा व्यक्ति है, 'बस्ती का हस्ती।'

प्रियंका चौधरी का मूड थोड़ा अपसेट भी नजर आया

गौरतलब है कि इस दौरान प्रियंका चौधरी का मूड थोड़ा अपसेट भी नजर आया। हालांकि, वह अपने आपको बहुत अच्छे से कैरी कर पाई। उनका यह वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे 4 घंटे में 50 हजार के करीब लाइक्स मिले हैं। एक फैन ने लिखा है, 'आप ही असली विनर हो प्रियंका।' एक ने लिखा है, 'डिजर्विंग विनर प्रियंका।' एक ने लिखा है, 'रियल विनर फॉर रीजन हक से प्रियंका चहर चौधरी।' एक ने लिखा है, 'आर रियल विनर प्रियंका।' एक ने लिखा है, 'असली विनर प्रियंका चहर चौधरी।'

यह भी पढ़ें: Entertainment Top News 15 Feb: तेजस्वी से करण करना चाहते हैं शादी, अथिया शेट्टी को नहीं लगता किसी से डर

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बिग बॉस का 16 सीजन काफी विवादों में रहा है

गौरतलब है कि बिग बॉस का 16 सीजन काफी विवादों में रहा है। इसी प्रकार इसका फिनाले भी काफी विवादित रहा है। एमसी स्टैन को शो से बेघर कर दिया गया था। हालांकि, अंतिम क्षणों में उन्हें वापस बुलाकर विजेता घोषित किया गया। इसके चलते उनके विजयी होने पर कई लोगों ने प्रश्नचिन्ह लगाया है।

यह भी पढ़ें: Sara Ali Khan की दिलकश अदाओं पर फैंस ने लुटाया प्यार, कहा - सनसनी लग रही हो

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकित गुप्ता ने एमसी स्टैन के जीत पर चुटकी ली थी

हाल ही में अंकित गुप्ता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि एमसी स्टैन अगर जीत सकता है बिना कुछ किए तो, शो में कोई भी कभी भी, कैसे भी जीत सकता है। अंकित गुप्ता और प्रियंका चहर चौधरी की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। दोनों एक-दूसरे को पसंद भी करते है।

View this post on Instagram

A post shared by Ankit Gupta (@6_ankitgupta)