Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गॉगल्स में टशन, सिर पर ताज... Priyanka Chopra और निक जोनस ने इस तरह सेलिब्रेट किया लिटिल एंजल का सेकंड बर्थ डे

बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी अपने लिए एक मुकाम बनाया है। आज एक्ट्रेस की इमेज ग्लोबल स्टार की है। फैंस उनकी हर एक पोस्ट को देखना पसंद करते हैं। इसी के साथ उनकी फैमिली फोटोज भी सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का बर्थ डे सेलिब्रेट किया जिसकी फोटोज फैंस के बीच छाई हुई हैं।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Wed, 17 Jan 2024 10:58 AM (IST)
Hero Image
मालती मैरी बर्थ डे: फोटो क्रेडिट- प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की बेटी मालती मैरी जोनस (Malti Marie Jonas) की फोटोज अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस स्टार किड की क्यूटनेस की फैंस तारीफ करते नहीं थकते। प्रियंका ने जब से मालती की फोटो दिखाई है, तब से ही फैंस उनके दीवाने हो गए हैं। प्रियंका की लिटिल एंजल अब दो साल की हो गई है। एक्ट्रेस के पति निक (Nick Jonas) ने अपनी बेटी की फोटोज फैंस को दिखाई है।

2 साल की हुईं प्रियंका चोपड़ा की बेटी

बॉलीवुड से करियर शुरु करने वालीं प्रियंका चोपड़ा अब हॉलीवुड का भी जाना माना नाम बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी बेटी का सेकंड बर्थ डे सेलिब्रेट किया, जिसकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ चुकी हैं। लिटिल एंजेल ने पिंक कलर की ड्रेस में गॉगल्स लगाकर टशन दिखाया। उनका क्यूट अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। इन तस्वीरों में मालती और निक की केमेस्ट्री भी देखने लायक है।

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

एक फोटो में मालती गॉगल्स लगाए क्यूट स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं। दूसरी में निक अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। बर्थ डे पार्टी की इन तस्वीरों में प्रियंका और निक की तस्वीरों ने भी ध्यान खींचा। इसके अलावा एक फोटो जोनस ब्रदर्स की भी साथ में है।

फैंस ने किया ये कमेंट

इन फोटोज को देखने के बाद प्रियंका और निक के फैंस ने मालती को बर्थ डे विशेज दी हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, 'हैप्पी बर्थ डे मालती। आप छोटी और खूबसूरत क्वीन हो।' एक अन्य ने लिखा, 'मालती खूबसूरत और स्वीट लिटिल एंजल है, जो अपने आसपास हर किसी को खुश कर देती है। nickjonas और @priyankachopra को फैंस के साथ ये अनमोल मोमेंट शेयर करने के लिए बधाई। आपको ढेर सारी शुभकामनामएं।'

यह भी पढ़ें: Bade Miyan Chote Miyan: सेंसर बोर्ड से बिना किसी कट के पास हुई 'बड़े मियां छोटे मियां' मिला U/A सर्टिफिकेट