Move to Jagran APP

'रामायण' की 'सीता माता' ने जींस और टीशर्ट में दिए पोज, मॉडर्न लुक देख दंग रह गए फैंस

दीपिका चिखलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में वो काफी मॉडर्न लुक में नजर आ रहीं है। उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है और साथ में ग्रे कलर का ट्रैक पैंट पहना हुआ।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Updated: Mon, 07 Feb 2022 04:14 PM (IST)
Hero Image
Image Source: dipika chikhlia Social media page
नई दिल्ली, जेएनएन। रामानंद सागर का सबसे पॉपुलर धार्मिक टीवी शो 'रामायण' आज भी दर्शकों के दिलों में बसता है। इस शो में काम करने वाले हर कलाकार को आज भी लोग सिर आंखों पर बिठाते हैं। शो में माता सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है। दीपिका अपने फैंस के जेहन में आज भी खास जगह रखतीं हैं। एक्टिंग के साथ दीपिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर ही फैंस के लिए अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहतीं हैं। इसी बीच दीपिका ने अपनी फैमिली के साथ एक लेट्सेट तस्वीर शेयर की है, जो काफी वायरल हो रहा है।

यहां देखें तस्वीर...

दीपिका चिखलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में वो काफी मॉडर्न लुक में नजर आ रहीं हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट पहनी हुई है और साथ में ग्रे कलर का ट्रैक पैंट पहना हुआ। तस्वीर देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका घूमने निकलीं थीं, जहां रास्ते में रुक कर उन्होंने दोस्तों संग फोटो क्लिक करवा ली। सफर के लिए दीपिका जी ने अपने लुक को काफी कम्फर्टेबल रखा है। पर्दे पर जिन्हें सीता माता के रूप में देखा हो उनका मॉर्डन लुक देख फैंस हैरान हो रहे हैं।

ये पहली बार नहीं है, दीपिका हमेशा ही अपने अंदाज से फैंस को चौंका देती हैं। कुछ दिनों पहले ही दीपिका, हुडी टीशर्ट के साथ ब्लैक कलर की जेगिंग्स पहने बालकनी में बैठी नजर आईं थीं। वहीं दीपिका के खुले हुए बाल उनपर काफी सूट कर रहे थे। इस दौरान वह पूरी तरह से इस पल को एंजाय करती नजर आईं। दीपिका के इस वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड का फेमस सॉन्ग 'आज मौसम बड़ा बेइमान है...' बज रहा था। इस दौरान दीपिका इस गाने की हर बीट पर अपने पैरों को हिलाती दिखीं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को फैंस ने हमेशा की तरह ही काफी पसंद किया।