Move to Jagran APP

रामानंद सागर के 'श्री कृष्णा' का बदल चुका है पूरा लुक, तस्वीरें देखकर नहीं पहचान पाएंगे आप

आपको बता दें की स्वप्निल जोशी आज भी अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। वो श्री कृष्णा के अलावा रामानंद सागर के रामायण में लव का रोल भी प्ले किया था। इन दिनों स्वप्निल जोशी मराठी इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 29 Jul 2022 05:56 PM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Swapnil Joshi Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Ramanand Sagar Shri Krishna Aka Swapnil Joshi : 90 के दशक के जाने माने निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर ने अपने करियर कई हिट धार्मिक टीवी सीरियल के अलावा कई शानदार फिल्में भी बनाई है। इन शोज में रामायण सहित कई शो काफी पॉपुलर रहे हैं। इनमें रामानंद सागर पौराणिक सीरियल 'श्री कृष्णा' भी काफी पसंद किया जाने वाला शो रहा है। 90 के दशक के इस शो से लोगों का काफी जुड़ाव रहा है। इसे देखने के लिए दर्शक पूरे हफ्ते बेसब्री से इंतजार करते थे। 'श्री कृष्णा' में 'कृष्णा' के किरदार से स्वप्निल जोशी को घर-घर में एक अलग पहचान मिली थी। आज स्वप्निल जोशी काफी बदल गए हैं। तस्वीरों में उनको देख अब पहचान पाना भी आपके किये कभी मुश्किल होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Swapnil Joshi (@swwapnil_joshi)

View this post on Instagram

A post shared by Swapnil Joshi (@swwapnil_joshi)

स्वप्निल ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट किया काम

स्वप्निल जोशी ने 'श्री कृष्णा' शो में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। उनकी अदाकारी को दर्शको ने खूब पसंद किया। रामानंद के 'श्री कृष्णा' सीरियल से फेमस हुए स्वप्निल जोशी 'भगवान कृष्ण' के नाम से पहचाने जाने लगे थे। स्वप्निल ने 'कृष्णा' का रोल सिर्फ 16 साल की उम्र में निभाया था। वहीं अब वो 44 साल के हो गए हैं। आज 44 साल की उम्र में उनका लुक पूरी तरह से चेंज हो गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Swapnil Joshi (@swwapnil_joshi)

View this post on Instagram

A post shared by Swapnil Joshi (@swwapnil_joshi)

मराठी इंडस्ट्री के हैं फेमस स्टार

आज भी स्वप्निल जोशी अपनी स्मार्टनेस से स्टार्स को मात देते हैं। स्वप्निल टीवी शो क अलावा कई फिल्मों में भी काम कर चुकें हैं। इन दिनों स्वप्निल जोशी मराठी इंडस्ट्री में काफी सक्रिय हैं। स्वप्निल कई मराठी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इसी के साथ ही वो एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'समानंतर' में भी मुख्य भूमिका निभा चुके हैं। एक्टिंग के अलावा स्वप्निल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं।