Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

10 साल तक ऋतिक रोशन के भाई को रिद्धिमा पंडित ने किया डेट, कहा उनके साथ ब्रेकअप के बाद मैं इमोशनली अब्युजिव...

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर माने जाते हैं। लेकिन अपने परिवार में सिर्फ वही एक गुड लुक्स से गिफ्टेड नहीं हैं। ऋतिक के कजिन ईशान रोशन (Eshaan Roshan) भी कम हैंडसम नहीं हैं। हाल ही में उन्हें लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित ने एक खुलासा किया। एक्ट्रेस ने उनके साथ अपने रिलेशन पर बात की।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Sat, 15 Jun 2024 10:52 AM (IST)
Hero Image
रिद्धिमा पंडित और ईशान रोशन. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की दुनिया की 'रोबोट' बहू रिद्धिमा पंडित (Ridhima Pandit) आज जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। वह बचपन से दो राज्यों के कल्चर रुबरू हुई हैं। उनकी मां गुजराती हैं, जबकि पिता महाराष्ट्र के कल्चर से ताल्लुक रखती हैं। यही वजह है कि वह दोनों राज्यों की संस्कृति से भली भांति परिचित हैं।

लिंकअप्स पर रिद्धिमा पंडित ने तोड़ी चुप्पी

रिद्धिमा 'बहू हमारी रजनीकांत' शो से पॉपुलर हुईं। आज उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी फैन फॉलोइंग है। एक एक्टर की जिंदगी कंट्रोवर्सी के बिना अधूरी रहती है। 'बहू हमारी रजनीकांत' में रोबोटिक बहू बन सबके दिलों पर छाने वालीं रिद्धिमा के साथ भी यही हुआ। कुछ दिनों पहले उनका नाम क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) के साथ जोड़ा जा रहा था। एक्ट्रेस ने शुभमन गिल के साथ अपने रिलेशन पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही अपने पास्ट रिलेशन पर भी खुलकर बात की है।

ऋतिक रोशन के भाई को डेट कर चुकी हैं रिद्धिमा

सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में रिद्धिमा पंडित ने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में काफी कुछ बताया है। उन्होंने ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) के भाई ईशान रोशन के साथ अपने रिलेशन पर बात की। रिद्धिमा ने बताया कि वह 10 साल तक ईशान के साथ रिलेशन में थीं। वह 18 साल की थीं, जब ईशान के साथ उनका अफेयर स्टार्ट हुआ।

एक तरफ फेम, दूसरी तरफ टूटा रिलेशन

रिद्धिमा ने बताया कि वह 10 साल तक ईशान रोशन के साथ हेल्दी रिलेशन में थीं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, आप समय के साथ मैच्योर होते चले जाते हो। ब्रेकअप के बाद भी हम एक दूसरे के टच में हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि 10 साल की डेटिंग के बाद उनका रिलेशन तब टूटा जब उन्होंने ग्लैमर लाइन में डेब्यू किया। यानी एक तरफ उनके सामने नेम एंड फेम की दुनिया थी, जो उनके लिए खुशी की बात थी। दूसरी तरफ उनका सालों पुराना रिलेशन टूट गया, जिसे लेकर वह दुखी थीं।

'हर पांच साल में इंसान बदल जाता है'

रिद्धिमा ने कहा कि हर पांच साल में इंसान बदल जाता है। वक्त के साथ लोगों में बदलाव आते रहते हैं। हम लोग अब बात नहीं करते, लेकिन इतना है कि कभी एक दूसरे की जरूरत पड़ी, तो हाजिर रहेंगे। ईशान शानदार इंसान हैं।

'इमोशनली अब्यूजिव रहा ये रिलेशन'

ईशान संग ब्रेकअप के बाद रिद्धिमा एक और रिलेशन में थीं, लेकिन वह लंबा नहीं चल सका। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इमोशनली अब्युज किया गया, इसलिए उनके लिए वो रिश्ता मायने नहीं रखता।

यह भी पढ़ें: Shubhman Gill से शादी की खबरों के बीच रिद्धिमा पंडित ने रोते हुए शेयर की तस्वीर, फैंस हुए परेशान