Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ऐसा होगा Rubina Dilaik के बच्चों का रूम, एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर दिखाई एक झलक

Rubina Dilaik Baby Room रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपनी प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी इस जर्नी को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह जल्द ट्विन्स बेबी की मां बनने जा रही हैं। अब उन्होंने अपने आने वाले बेबी के वेलकम के लिए रूम दिखाया है। वीडियो में दिखाया है कि रूम थीम पूरी व्हाइट और ब्लू है।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Thu, 30 Nov 2023 12:47 PM (IST)
Hero Image
रुबीना दिलैक बेबी रूम (Photo Instagram )

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Rubina Dilaik Baby Room: टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) इन दिनों प्रेग्नेंसी एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी इस जर्नी को फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि वह जल्द ट्विन्स बेबी की मां बनने जा रही हैं।

ये खबर सुन फैंस काफी एक्साइडेट नजर आ रहे हैं। ट्विन्स बेबी की खबर शेयर करने के बाद अब रुबीना ने अपने होने वाले बच्चों का कमरे की एक झलक शेयर की है।

यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik Dance Video: प्रेग्नेंसी में सालसा डांस करती नजर आईं रुबीना दिलैक, जल्द बनने वाली हैं मां

ऐसा होगा रुबीना के ट्विन्स बेबी का कमरा

रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) सोशल मीडिया पर पहले से ज्यादा एक्टिव हो गई हैं। वह हर रोज अपने इस जर्नी का वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। अब उन्होंने अपने आने वाले बेबी के वेलकम के लिए रूम दिखाया है। वीडियो में दिखाया है कि रूम थीम पूरी व्हाइट और ब्लू है। कमरे की दीवारों  ब्लैक एंड व्हाइट पेंटिंग बनी हुई है, जिसमें पेड़-पौधे और चिड़िया बनी नजर आ रही है।

इसके अलावा कमरे में कई तरह के खिलौने और पालना (Cradle) भी नजर आ रहा है। इसके अलावा एक छोटा-सा बेड है, जिसके चारों तरफ सॉफ्ट टॉयज रखे हुए हैं। वहीं, नीचे भी बच्चे के लेटने के लिए एक मैट बिछी हुई है। वहां भी उसके लिए खिलौने रखे हुए हैं। इतना ही नहीं। बेटे के रूम में कबर्ड भी बनवाई गई हैं, जिसमें उसकी जरूरत का सारा सामान रखा हुआ है।

View this post on Instagram

A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik)

रुबीना दिलैक को होंगे ट्विन बच्चे

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने यूट्यूब पर खुलासा किया था कि वह दो बच्चों को जन्म देने वाली हैं। 'जब हमें पहली बार पता चला कि हमें जुड़वा बच्चे होने वाले हैं, तो मुझे आज भी अभिनव का रिएक्शन याद है। वो अभिनव शॉक्ड हो गए थे। उन्होंने कहा था- ऐसा नहीं हो सकता। तो मैंने कहा ये सच है और डॉक्टर भी ये ही कह रहे हैं।

जल्द बनने वाली हैं मां

यह भी पढ़ें-  Rubina Dilaik की खुशी को प्रेगनेंसी के दौरान लगी थी हादसे की नजर, बताया डरावना किस्सा

एक्ट्रेस शादी के 5 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस दिसंबर के शुरुआत में एक्ट्रेस बच्चे को जन्म देगी। हालांकि अभी तक इस कपल ने कोई ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की है।