Move to Jagran APP

सबरंग अवॉर्ड में सितारों का जलवा, बेस्ट एक्टर चुने गए प्रदीप पांडे चिंटू, संजय भूषण को मिला इस श्रेणी में खिताब

ग्लैमर की दुनिया में सितारों को उनके हुनर और मेहनत के लिए अक्सर अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। ऐसी ही एक मशहूर हस्तियों से सजी शाम का हाल ही में मुंबई में आयोजन हुआ जिसमें बेस्ट एक्टर एक्ट्रेस डायरेक्टर सहित कई अन्य लोगों को सम्मानित किया गया। इस इवेंट का नाम सबरंग अवॉर्ड शो है जिसके विनर्स की लिस्ट हमने यहां शेयर की है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Wed, 23 Oct 2024 04:46 PM (IST)
Hero Image
सबरंग अवॉर्ड के साथ संजय भूषण. फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फिल्मी दुनिया में अक्सर कोई न कोई अवॉर्ड शो आयोजित किए जाते हैं। यहां पर्दे के आगे काम करने वाले कलाकारों को अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाता है। मगर किसी फिल्म या शो की सफलता के पीछे सिर्फ स्टार्स ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले लोगों का भी हाथ होता है। 

बेस्ट एक्टर चुने गए प्रदीप पांडे

हाल ही में मुंबई में एक इवेंट का आयोजन किया गया, जिसमें एक्टर्स, डायरेक्टर्स सहित कई लोगों को सम्मानित किया गया। यहां फिल्म जगत की जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। यह सबरंग अवॉर्ड था, जिसमें भोजपुरी स्टार प्रदीप पांडे चिंटू को बेस्ट एक्टर और स्मृति सिन्हा को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। इन सबके बीच फिल्म प्रचारक संजय भूषण पटियाला को बेस्ट पीआरओ के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

प्रयागराज के रहने वाले संजय ने पिछले डेढ़ दशक में सैकड़ों फिल्मों के प्रचारक के रूप में भोजपुरी व हिंदी फिल्म इंडस्त्री को अपनी सेवाएं दी हैं। इसी क्रम में उन्हें उनके पिछले साल किए गए फिल्म प्रचार को ध्यान में रखते हुए 2023-2024 के लिए बेस्ट फ़िल्म प्रचारक के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मेहनत और आशीर्वाद का है नतीजा

इस सम्मान को पाने के बाद संजय ने कहा कि यह उनके मेहनत का नतीजा और माता पिता सहित बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद है, जो इतने लंबे समय से निरंतर फिल्मजगत में निर्बाध रूप से अपनी सेवाएं देते आ रहा हूं। आगे भी अपनी तरफ से इसी तरह से सम्पूर्ण रूप से लगा रहूंगा और निष्पक्ष रूप से अपने सेवाओं से इंडस्त्री में फिल्म प्रचार का अपना अभियान जारी रखूंगा। मैंने हर छोटी बड़ी फिल्मों के लिए पूरे मन से काम किया है, हमने किसी के साथ भी भेदभाव भरा बर्ताव नहीं किया।  

ये रही विनर्स की लिस्ट

मोस्ट पॉपुर एक्टर- रितेश पांडे

बेस्ट चाइल्ड एक्टर- आर्यन बाबू

बेस्ट फिल्म-संघर्ष

मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस- संचिता बनर्जी

बेस्ट सिंगर- शिल्पी राज

बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- अनंजय रघुराज, राकेश तिरुपति और कन्हैया विश्वकर्मा

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड- जगदीश सिंह

बेस्ट डायरेक्टर- राजकुमार पांडे

बेस्ट एक्टर- प्रदीप पांडे चिंटू

बेस्ट एक्ट्रेस- स्मृति सिन्हा 

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- विकास यादव 

बेस्ट अपकमिंग स्टार- अंशुमान मिश्रा

बेस्ट सिंगर फीमेल- प्रियंका सिंह

बेस्ट लिरिक्स- प्यारे लाल यादव

बेस्ट नेगेटिव एक्टर- विनीता विशाल

बेस्ट कॉमिक एक्टर- रोहित सिंह

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अवधेश मिश्रा

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- रीना रानी

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: 'पहले थप्पड़ मारुंगा फिर,' रैंकिंग को लेकर बिग बॉस के घर में मचा तांडव, आपस में भिड़े दो कंटेस्टेंट्स