Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss 17: ओह माय गॉड! बिग बॉस 17 के लिए सलमान खान ने वूसली मोटी फीस, जानकर लगेगा शॉक?

Bigg Boss 17 Show बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 की शुरुआत जल्द ही होने वाली है। आए दिन इस रियलिटी शो और कंटेस्टेंट्स से जुड़े अपडेट लगातार सामने आ रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 17 के लिए सलमान की फीस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है जिसे जानकर यकीनन तौर पर आपको हैरान होने वाली है।

By Ashish RajendraEdited By: Ashish RajendraUpdated: Wed, 11 Oct 2023 02:53 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस 17 के लिए सलमान खान ले सकते हैं इतनी फीस (Photo Credit-instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Salman Khan Bigg Boss 17 Fees: छोटे पर्दे के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सुपरस्टार सलमान खान के बिग बॉस 17 से जुड़े अपडेट आए दिन लगातार सामने आ रहे हैं।

जिनके बारे में जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस बीच बिग बॉस 17 के लिए सलमान खान की फीस को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सलमान इस सीजन शो के लिए कितनी मोटी रकम वसूलने वाले हैं।

बिग बॉस 17 के लिए सलमान लेंगे इतनी फीस

बिग बॉस 17 को लेकर सलमान खान का नाम लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। कुछ दिन पहले इस शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर बिग बॉस 17 के लिए फैंस की एक्साइटमेंट काफी बढ़ गई है। ऐसे में अब इस शो के लिए सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

View this post on Instagram

A post shared by Bigg Boss 17 Khabri (@biggboss17.tazakhabar)

इंस्टाग्राम हैंडल बिग बॉस ताजा खबर के मुताबिक सलमान खान इस बार बिग बॉस सीजन 17 (Bigg Boss 17) के लिए करीब 200 करोड़ की मोटी रकम वसूल सकते हैं। प्रति सप्ताह एपिसोड के हिसाब से सलमान लगभग 12 करोड़ रुपये ले सकते हैं। ऐसे में लगभग 4 महीने तक चलने वाले बिग बॉस 17 के लिए सलमान खान की टोटल फीस 192 करोड़ के आस-पास बैठती है।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में 'तहलका' मचाएगा ये पॉपुलर यूट्यूबर, 'बिग बॉस 17' में पक्की हुई एंट्री!

हालांकि शो की इस फीस को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। लेकिन अगर इस खबर में वास्तव में थोड़ी सच्चाई है तो ये टीवी जगत के रियलिटी शो के इतिहास में किसी होस्ट के लिए फीस का ये सबसे बड़ा अमाउंट होगा।

इस दिन शुरू होगा बिग बॉस 17

बिग बॉस छोटे पर्दे के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो में से एक है, जिसे फैंस देखना बेहद पसंद करते हैं। हर साल बिग बॉस अपने नए सीजन से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करता नजर आता है। ऐसे में बिग बॉस 17 अब कुछ दिन बाद शुरू होने जा रहा है।

सलमान खान (Salman Khan) के बिग बॉस 17 की शुरुआत आने वाले 15 अक्टूबर से होने जा रही है। इस दिन बिग बॉस 17 का ग्रैंड प्रीमियर रखा जाएगा, जिसका फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान के शो में तड़का लगाएंगे इंडस्ट्री के दो बड़े सितारे, एक्टिंग के साथ पॉपुलर है दोस्ताना भी