Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shark Tank India 2 की नमिता थापर ने पिचर के साथ डील की सील, शो पर आने के बाद दोगुना हुआ लाभ

c शार्क टैंक इंडिया 2 में नजर आई नमिता थापर ने अब एक पिचर के साथ डील साइन की है। वह इसे लेकर काफी खुश है। इसके माध्यम से गरीब लोगों के अकाउंट में सीधे पैसे ट्रांसफर किए जाते है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Thu, 18 May 2023 07:25 PM (IST)
Hero Image
Shark Tank India 2 Namita Thapar, Shark Tank India 2, Namita Thapar

नई दिल्ली, जेएनएन। Shark Tank India 2 Namita Thapar: शार्क टैंक इंडिया 2 में बतौर जज नजर आने वाली नमिता थापर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उन्होंने इस शो में अपना आइडिया पिच करने आए एक पिचर के साथ डील साइन कर ली है। 

नमिता थापर भारतीय महिला बिजनेसमैन है

नमिता थापर भारतीय महिला बिजनेसमैन है। वह एक ग्लोबल फार्मास्यूटिकल एमक्यूर फार्मास्यूटिकल कंपनी की प्रमुख है। वह अपने उद्यमिता को लेकर काफी जुनूनी है और अक्सर उभरते हुए उद्यमियों को सहयोग भी करती हैं। इन दिनों वह लोकप्रिय रियलिटी शो शार्क टैंक 2 इंडिया को जज कर रही हैं। इसमें वह आइडिया पिच करने आए पिचर की बात सुनती है और पसंद आए आइडिया पर पैसे लगाती हैं।

हकदर्शक पिचर ने शार्क टैंक इंडिया 2 शो में भाग लिया था 

गौरतलब है कि इस शो में नजर आने वाले सभी जज काफी सफल उद्यमी है और वह बिजनेस आइडियाज को प्रमोट करते हैं। यह अमेरिकी बिजनेस टीवी रियलिटी शो से प्रेरित है। अब नमिता थापर ने सीजन 2 में नजर आए एक पिचर के साथ डील साइन की है। गौरतलब है कि इस पिचर ने शार्क टैंक इंडिया 2 शो में भाग लिया था और अपना आइडिया पिच किया था।

View this post on Instagram

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

नमिता थापर ने इंस्टाग्राम पर डील क्लोज होने की जानकारी दी है

नमिता थापर ने इंस्टाग्राम पर डील क्लोज होने की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, "हकदर्शक के साथ मैंने इस सुबह डील साइन कर ली है। इसका लक्ष्य देश से गरीबी हटाना और सभी को वित्तीय समावेशन देना है। इसमें सभी सरकारी स्कीम की उपलब्धता होती है। पिछले वर्ष उन्होंने ₹30 करोड़ का सेल किया है और यह भी प्रॉफिट में चल रही है और हमें विश्वास है कि यह इस वर्ष ₹60 करोड़ के लगभग का व्यापार कर लेगी। खास बात यह है कि हम भारत के गांवों में 8000 करोड़ रुपये से ज्यादा कि राशि गरीबों तक विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पहुंचा पाएंगे। यह उभरते हुए भारत की तस्वीर भी बनेगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)

शार्क टैंक इंडिया 2 में कई जज है

तस्वीर में नमिता थापर को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है। शार्क टैंक इंडिया 2 में विनीता सिंह, अमन गुप्ता, अनुपम मित्तल, पियूष बंसल, अमित जैन और नमिता थापर बतौर जज नजर आते हैं।