Shark Tank India 2: शिल्पा शेट्टी ने मुंबई स्थित फूड कंपनी में सवा दो करोड़ रुपए निवेश करने का लिया निर्णय
Shark Tank India 2 शिल्पा शेट्टी की आयु 47 वर्ष है। इसे पता चलता है कि वह कितनी फिट है। वह जिम में जमकर पसीना भी बहाती है। अब खबर आई है कि उन्होंने एक कंपनी में सवा 2 करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय लिया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shark Tank India 2: शार्क टैंक इंडिया 2 का फायदा अब इसमें भाग लेने वाले प्रतियोगियों को होता नजर आ रहा है।दरअसल फिटनेस फ्रीक एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मुंबई की एक फूड कंपनी में सवा दो करोड़ रुपए निवेश करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि इस कंपनी के लोग हाल ही में शार्क टैंक इंडिया 2 में नजर आए थे। शिल्पा शेट्टी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। अब उन्होंने हेल्दी लाइफस्टाइल को ध्यान में रखते हुए एक फूड कंपनी में पैसे निवेश करने का निर्णय लिया है।
फूड कंपनी में शिल्पा शेट्टी सवा 2 करोड़ रुपये करेंगी निवेश
गौरतलब है कि शार्क टैंक इंडिया 2 में हाल ही में, एक फूड कंपनी आई थी। इनके प्रोडक्ट से प्रभावित होकर शिल्पा शेट्टी ने इस कंपनी में न सिर्फ सवा 2 करोड़ रुपये निवेश करने का निर्णय लिया है बल्कि उन्होंने यह भी तय किया है कि वह इस कंपनी की ब्रांड एंबेसडर भी बनेंगी ताकि वह इस कंपनी को अच्छे से प्रमोट कर सके। शिल्पा शेट्टी ने इस बात की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी है। वह वहां हेल्दी फूड पैकेट का प्रचार करते नजर आ रही हैं।
शिल्पा शेट्टी इसे एंडोर्स भी करेंगी
शिल्पा शेट्टी ने लिखा है, "हम अच्छा खाना खाने वाली फैमिली है और हम हमेशा इसमें अच्छा करना चाहते हैं। मैंने विकेट गुड का खाना टेस्ट किया। मैं इसके खाने से प्रभावित हूं। इसके स्वास्थ्य लाभ भी है। मेरे जैसे बड़ों के लिए यह बहुत अच्छी चीज है। मेरे बच्चे भी इसका लाभ उठा पाए, तो मैं खुश हूं। इसके चलते मैंने न सिर्फ इसमें निवेश करने का निर्णय लिया बल्कि मैं इसे एंडोर्स भी करूंगी। मैं सपोर्ट करके खुश हूं।" इस कंपनी के प्रोडक्ट यूएई, मॉरीशस, नेपाल और सिंगापुर भेजे जाते हैं। यह बीटूसी कंपनी है।
शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक मानी जाती है
शिल्पा शेट्टी फिल्म एक्ट्रेस है। वह 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुई थी। इन दिनों वह कई रियलिटी शो में नजर आ चुकी है। शिल्पा शेट्टी सुपर डांसर, जरा नच के दिखा ने भी काम किया है। वह फिटनेस फ्रीक मानी जाती है। वह अक्सर जिम और योगा करते नजर आती हैं। फैंस भी उनकी स्लिम और टोंड बॉडी देखकर दंग रहते हैं।