Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

तुनिषा शर्मा केस के बीच Sheezan Khan के घर में आई खुशी, इस करीबी की होने जा रही है सगाई

Shafaq Naaz एक्टर शीजान खान ( Sheezan Khan) बीते दिनों एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में जेल पहुंचे थे। वहां करीब दो महीने तक रहे थे। वहीं अब एक्टर के घर में खुशियां आई है ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Thu, 06 Apr 2023 10:10 AM (IST)
Hero Image
tunisha Sharma Death, Tunisha Sharma Death Reason, Tunisha Sharma Suicide, Tunisha Sharma Suicide Case

नई दिल्ली, जेएनएन। Shafaq Naaz: टीवी एक्टर एक्टर शीजान खान ( Sheezan Khan) के लिए पिछले कुछ महीने काफी परेशानियों से भरे रहे। एक्टर अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के मामले में जेल पहुंचे थे।

करीब 2 महीने जेल में रहने के बाद बीते 4 मार्च में  शीजान खान को जमानत मिली। शीजान को 1 लाख रुपये के मुचलके पर रिहा किया गया। वहीं अब एक्टर के घर में खुशियां आई है। एक्टर की बहन  शफक नाज जल्द सगाई करने वाली हैं।

शफक नाज जल्द बनेंगी दुल्हन

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज इसी महीने के अंत में सगाई करने वाली हैं। इस बात की जानकारी उनकी फैमिली के करीबी सूत्रों ने दी है। सूत्र के अनुसार "ये एक अरेंज-टर्न- लव मैरिज है..अभी सगाई हो रही है। हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए सूत्रों ने बताया कि शफक नाज इसी महीने के आखिर में सगाई करने वाली हैं। हालांकि अभी तक सगाई की तारीख और जगह को फाइनल नहीं किया गया है।

शफक का होने वाला दूल्हा ओमान का है

सूत्र ने आगे ये भी बताया कि, “उनका परिवार मीडिया से बहुत सतर्कता बरत रहा है। क्योंकि अभी इस मामले में सुर्खियों में नहीं आना चाहते हैं..” इसके अलावा एक सूत्र ने ये भी बताया है कि "दोनों करीब ढाई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और लड़का ओमान का एक बिजनेसमैन है। साथ ही ये भी जानकारी दी है कि वो जिस लड़के से सगाई कर रही हैं वो टीवी इंडस्ट्री का नहीं है।

शफक नाज ने कई शोज में किया काम

2010 में उन्होंने शो सपना बाबुल का...विदाई से एक्टिंग डेब्यू किया था। शीजान की बड़ी बहन शफक ने महाभारत, चिड़िया घर जैसे शोज में काम किया है। महाभारत में वह कुंती के किरदार में नजर आई थीं। शो में शफक नाज ने कुंती का रोल प्ले किया था।

उस वक्त शफक महज 21 साल की थीं। जबकि सीरियल चिड़ियाघर में वह ‘मयूरी’ बनी थी। शफक को हाल ही में स्‍टार प्‍लस के शो 'गुम है किसी के प्यार में' में भी दिखाई दी थी।