Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shiv Thakare Commentary: अब कमेंट्री में हाथ आजमाएंगे शिव ठाकरे, IPL 2023 में होगा मराठी आवाज का जादू

Shiv Thakare Commentary शिव ठाकरे (Shiv Thakare) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं । अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है जिसमे वह आईपीएल स्टेडियम के कमेंट्री बॉक्स बैठे नजर आ रहे हैं ।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavUpdated: Sun, 09 Apr 2023 04:39 PM (IST)
Hero Image
Shiv Thakare new show, Shiv Thakare ipl commentary, Shiv Thakare ipl 2023, shiv thakare bigg boss 16, shiv thakare

 नई दिल्ली, जेएनएन। Shiv Thakare Commentary:  बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट शिव ठाकरे (Shiv Thakare) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। शो खत्म होने के बाद शिव एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट्स में बिजी है। इसी बीच अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमे शिव क्रिकेट कमेंट्री करते नजर आ रहे हैं। एक्टर का ये वीडियो देख फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।

आईपीएल मराठी कमेंट्री करते दिखे शिव 

हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह घोषणा की कि वह अब क्रिकेट कमेंट्री कर रहे हैं। वीडियो में शिव स्टेडियम के कमेंट्री बॉक्स बैठे नजर आ रहे हैं और वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'आईपीएल 2023 का हिस्सा बनना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव और एक बड़ी उपलब्धि थी। लीजेंड्स का साथ !! और लव यू @ siddharth23oct दादा!'

View this post on Instagram

A post shared by Shiv Thakare (@shivthakare9)

इस बारे में शिव ने बात करते हुए शिव ने कहा- मैंने उस पूरे अनुभव को खुलकर एंजॉय किया। क्रिकेट फैन के रूप में हम अधिक से अधिक स्टेडियम में मैच देखने जाते हैं, लेकिन इसे कमेंटेटर के कमरे से देखना बिल्कुल अलग अनुभव था।

खतरों के खिलाड़ी 13 में आएंगे नजर शिव

बता दें,  शिव ठाकरे बिग बॉस में आने से पहले ही काफी फेमस रहे हैं। वह महाराष्ट्र के रहने वाले है और मराठी अभिनेता और कोरियोग्राफर हैं। उनका जन्म अमरावती में साल 1989 में हुआ था। टीवी पर वह पहली बार वह एमटीवी रोडीज राइजिंग में नजर आए। शिव के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आने वाले हैं। 

सलमान खान संग आएंगे नजर

शिव जल्द प्रियंका चौधरी के साथ एक रोमांटिक वेब सीरीज में साथ में नजर आएंगे। दोनों की इस आगामी प्रोजेक्ट को लेकर फिलहाल मेकर्स से बातचीत चल रही है।आपको बता दें, इस सीजन में प्रियंका और शिव ठाकरे ना सिर्फ टॉप 3 कंटेस्टेंट की लिस्ट में शुमार थे, बल्कि दोनों ही ऐसे कंटेस्टेंट थे, जिसे सलमान खान ने अपने साथ काम करने का ऑफर दिया है। प्रियंका और शिव दोनों सलमान खान की फिल्म में तो नजर आएंगे।