Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Surbhi Chandna Wedding: सूफी नाइट में 'दूल्हे' संग सुरभि चंदना ने किया रोमांटिक डांस, ब्लैक लुक में बिखेरा जलवा

टीवी एक्ट्रेस Surbhi Chandna शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वह जयपुर में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड Karan Sharma के साथ आज शादी कर लेंगी। बीते दिन सुरभि और करण की मेहंदी सेरेमनी थी। शाम को कपल ने अपनी संगीत सेरेमनी एन्जॉय की। होने वाले दूल्हा और दुल्हन की सूफी नाइट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। देखें यहां।

By Rinki Tiwari Edited By: Rinki Tiwari Updated: Sat, 02 Mar 2024 09:58 AM (IST)
Hero Image
सुरभि चंदना ने करण शर्मा के साथ एन्जॉय की सूफी नाइट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Surbhi Chandna Wedding: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री सुरभि चंदना आज मिस से मिसेज बन जाएंगी। सुरभि की शादी की रस्में 1 मार्च से शुरू हो गई हैं। कल अभिनेत्री की मेहंदी और संगीत सेरेमनी थी। पिया के नाम की मेहंदी लगाने के बाद सुरभि ने दूल्हे राजा के साथ संगीत फंक्शन का लुत्फ उठाया। 

34 साल की सुरभि चंदना जयपुर के पास स्थित चोमू जिला के चोमू पैलेस होटल में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड करण शर्मा (Karan Sharma) के साथ आज यानी 2 मार्च 2024 को शादी रचाने जा रही हैं। शादी से पहले कपल की मेहंदी-संगीत सेरेमनी हुई।

सूफी नाइट में झूमीं सुरभि चंदना

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने अपनी संगीत सेरेमनी में डांस से तहलका मचाने की बजाय सूफी नाइट का इंतजाम किया था। कपल की सूफी नाइट से झलकियां सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। सूफी नाइट में सुरभि और करण ने राहत फतेह अली खान के गाने 'आफरीन आफरीन' पर रोमांटिक डांस किया। वह अपने होने वाले पति करण की बाहों में मदहोश होकर डांस करती दिखीं।

सुरभि का सूफी नाइट लुक

अपने फैशन के लिए हमेशा लाइमलाइट बटोरने वाली सुरभि चंदना ने अपने सूफी नाइट में ब्लैक कलर का आउटफिट कैरी किया। एक्ट्रेस ने ब्लैक शिमरी प्लाजो और क्रॉप टॉप के साथ श्रग से अपने लुक को स्टाइल किया था। ज्वेलरी, सॉफ्ट कर्ल हेयर और ग्लॉसी मेकअप में सुरभि कमाल की लग रही थीं। वहीं, उनके दूल्हे राजा करण ने अपनी लेडी लव को ब्लैक शिमरी आउटफिट में ट्विन किया।

यह भी पढ़ें- जिस महल में हुई थी 'भूल भुलैया' की शूटिंग, वहां सात फेरे लेंगी Surbhi Chandna, वेन्यू पर हुआ जोरदार स्वागत

10 साल तक किया डेट

सुरभि चंदना और करण शर्मा ने एक-दूसरे को करीब 10 साल तक गुपचुप डेट किया। इश्कबाज और नागिन जैसे टीवी शोज से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली सुरभि ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को रिवील नहीं किया। शादी से चंद महीने पहले सुरभि ने करण से दुनिया को मिलवाया। दोनों ने पिछले साल ही रोका किया था। मेहंदी-संगीत के बाद आज सुरभि की हल्दी और शादी है।

यह भी पढ़ें- Surbhi Chandna ने शेयर की बैचलरेट पार्टी की अनदेखी तस्वीरें, जयपुर में करेंगी डेस्टिनेशन वेडिंग