Move to Jagran APP

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: छन से टूटा जेठालाल का सपना, टप्पू ने गुपचुप रचाई बबीता जी से सगाई?

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah फेम मुनमुन दत्ता और राज अनादकट का रिलेशनशिप कुछ महीने पहले चर्चा में आया था। हालांकि जेठालाल के बेटे टप्पू और बबीता जी दोनों ने ही इन खबरों को गलत बताया था। अब रिपोर्ट्स की मानें तो Munmun Dutta और Raj Anadkat ने तीन साल के रिश्ते के बाद मुंबई से दूर गुपचुप सगाई की जिस पर मुनमुन के सोर्स ने प्रतिक्रिया दी।

By Tanya Arora Edited By: Tanya Arora Published: Wed, 13 Mar 2024 04:59 PM (IST)Updated: Wed, 13 Mar 2024 06:29 PM (IST)
मुनमुन दत्ता और राज अनादकट ने की सगाई / फोटो- Instagram

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और राज अनादकट के अफेयर की चर्चा कुछ पर काफी तेज थीं। खबर थी कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने ही सोशल मीडिया पर अपने रिलेशन की खबरों का खंडन किया था।

अब हाल ही में एक बार फिर से दोनों के रिश्ते की खबरों ने जोर पकड़ा है। इस बार जो खबर सामने आई है, उसे सुनकर जेठालाल को सदमा लग सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो जेठालाल की बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता ने अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट से गुपचुप सगाई कर ली है। जिस पर अब मुनमुन दत्ता के सोर्स की तरफ से भी प्रतिक्रिया जाहिर की गई है। 

मुंबई से दूर मुनमुन दत्ता-राज अनादकट की हुई सगाई?

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, जेठालाल के ऑनस्क्रीन बेटे टप्पू उर्फ राज अनादकट और मुनमुन दत्ता ने अपने परिवार की मौजूदगी में एक-दूसरे के साथ अंगूठी एक्सचेंज कर सगाई की है। मुनमुन दत्ता और राज अनादकट के करीबी सूत्रों ने बताया कि राज अनादकट (Raj Anadkat) ने मुंबई से बाहर गुजरात (वडोदरा) में कुछ दिनों पहले ही सगाई की है।

यह भी पढ़ें: Taarak Mehta: 18 साल पहले इतनी ज्यादा हॉट दिखती थीं जेठालाल की 'बबीता जी', नहीं होता यकीन तो खुद देख लीजिए तस्वीरें

उनकी रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि मुनमुन और राज दोनों के परिवार ने उनके रिश्ते को स्वीकार कर लिया था और उनकी मौजूदगी में ही दोनों ने एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाया। सोशल मीडिया पर ये खबर छाने के तुरंत बाद ही मुनमुन दत्ता के सोर्स की तरफ से सगाई की खबरों का खंडन किया गया है।  

इस शो के सेट पर मिले थे मुनमुन दत्ता और राज अनादकट 

मुनमुन दत्ता तारक मेहता का उल्टा चश्मा (TMKOC) का साल 2008 से हिस्सा हैं। शो में उन्होंने अय्यर की पत्नी का किरदार निभाया था, लेकिन 'टप्पू' के पापा जेठालाल का दिल उन्हें देखकर धड़कता था। राज अनादकट ने 20 साल की उम्र में इस कॉमेडी सटायर शो को साल 2017 में ज्वाइन किया था, लेकिन साल 2021 में उन्होंने टप्पू के किरदार को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज ने जब से ये शो ज्वाइन किया था, तब से ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। सेट पर दोनों की अफेयर के बारे में हर किसी को जानकारी थी।

यह भी पढ़ें: तारक मेहता का उल्टा चश्मा के विवादों के बीच 'बबीता जी' कश्मीर में 'खास' इंसान के साथ कर रही हैं वेकेशन एन्जॉय


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.