Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Taarak Mehta में दयाबेन की वापसी की खबरों के बीच दिशा वकानी का हुआ ऐसा हाल, लेटेस्ट तस्वीर देख फैंस के उड़े होश

TMKOC शो पिछले 14 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो की जान दयाबेन के जाने के बाद से फैंस काफी दुखी थी। हलांकि उनकी वापसी को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 15 Jul 2022 10:54 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit : taarak mehta ka ooltah chashmah Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : सोनी सब चैनल पर आने वाला 'ताकत मेहता का उल्टा चश्मा' शो अब तक का सबसे हिट शोज में से रहा है। इस शो ने अब तक का 14 सालों का शानदार सफर पूरा कर लिया है। इस शो की खास बात ये है कि इसमें आने वाला हर एपिसोड न सिर्फ अपना मनोरंजन करता है बल्कि एक मैसेज भी देता है। शो की कहानी को साथ ही इसके कैरेक्टर्स भी काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं शुरू से फैंस सबसे ज्यादा जेठालाल और दयाबेन की जोड़ी को पसंद करते हैं।

वहीं दयाबेन के शो से जाने के बाद से फैंस लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। बीच बीच में दया बेन की वापसी को लेकर कई सारी खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं दया बेन के रिप्लेसमेंट में भी कई टीवी एक्ट्रेसेस के नाम भी सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी तक किसी के नाम पर मोहर नहीं लगी है। खैर दया बेन की वापसी की खबरों के बीच अब दयाबेन यानी दिशा वकानी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में उनका लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Gokuldham Parivar 💛 (@tmkocxglorious)

वायरल हो रही है दयाबेन की तस्वीर

'तारक मेहता' शो की जान रहीं दयाबेन यानी दिशा वकानी की एक लेटेस्ट तस्वीर समने आई है। इस तस्वीर में दिशा का लुक काफी चेंज नजर आ रहा है। फोटो में आप देख सकते हैं कि दिशा वकानी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने लाइट मेकअप किया है। उनके कानों में बड़े ईयर रिंग उन पर काफी सूट कर रहे हैं। इसके साथ ही दिशा आप देख सकते हैं कि बड़े ही प्यार से वो अपने लड्डू गोपल को पालने में ​बिठाकर झूला झुलाती दिख रही हैं। इस दौरान वो कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुराती दिख रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya Sakhuja (@ash4sak)

दयाबेन के रोल में क्या नजर आएगी ये एक्ट्रेस

आपको बता दें कि हाल ही में दयाबेन के ​रोल के लिए 'सास बिना की ससुराल' की लीड एक्ट्रेस एश्वर्या सखुजा का नाम सामने आया है। जूम टीवी डिजिटल की खबर के अनुसार एश्वर्या पहले से ही दयाबेन बनने की लिस्ट में शामिल थीं। इसलिए उन्हें कास्ट कर किया गया। एश्वर्या सखुजा जल्द ही शो में दयाबेन बन एंटरटेन करती नजर आ सकती हैं। फिलहाल अभी तक आधिकारिक तौर पर उनके नाम पर मोहर नहीं लगी है।