Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kapil Sharma ने अनायरा और त्रिशान के साथ मनाया अपना 42वां जन्मदिन, पेड़ लगाने की बच्चों को सीख

Kapil Sharma Video द कपिल शर्मा शो के होस्ट कपिल शर्मा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसमें उन्हें अपने बच्चों के साथ एक पेड़ लगाते हुए देखा जा सकता है। वह काफी खुश नजर आ रहे है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Sat, 08 Apr 2023 09:37 PM (IST)
Hero Image
Kapil Sharma Video: द कपिल शर्मा शो काफी पसंद किया जाता है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Kapil Sharma Video: द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले होस्ट कपिल शर्मा ने अपना 42वां जन्मदिन अपने बच्चों अनायरा और त्रिशान के साथ खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने बच्चों को पेड़ लगाने की सीख दी है। कॉमेडियन कपिल शर्मा का 2 अप्रैल को जन्मदिन होता है। उन्होंने अपने जन्मदिन को खास बनाने का प्रयास किया है। 

द कपिल शर्मा शो टीवी का काफी पसंदीदा शो है

द कपिल शर्मा शो टीवी का काफी पसंदीदा शो है। इस शो में कई कलाकार अपनी फिल्मों का प्रमोशन करने आते हैं। कपिल शर्मा का अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आता है। अब उन्होंने एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उन्होंने अपना 42वां जन्मदिन एक पेड़ लगाकर मनाया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी कि अपने जन्मदिन पर उन्होंने अपने बच्चों को भी पेड़ लगाने की सीख दी है।

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल शर्मा ने लिखा है, 'मेरे बच्चों ने भी पेड़ लगाया'

कपिल शर्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं अपने जन्मदिन पर जहां कहीं भी होता हूं। एक पेड़ लगाता हूं। यह साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा क्योंकि मेरे बच्चों ने भी पेड़ लगाया। हमने दो पेड़ लगाए हैं। हमने हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पेड़ लगाए हैं। इसके माध्यम से मैं पेड़ लगाने, पर्यावरण की रक्षा करने और विश्व को बचाने की भी सीख देना चाहता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma)

कपिल शर्मा का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है

कपिल शर्मा का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है। कई लोगों ने इस पर कमेंट किया है। नरगिस फाखरी ने इस पर दिल के इमोजी शेयर की है। शार्क टैंक इंडिया के जज ने उन्हें जन्मदिन की बधाई भी दी है। कपिल शर्मा शो में किकू शारदा, सुमोना चक्रवर्ती, अर्चना पूरन सिंह, सृष्टि रोडे जैसे लोग नजर आते हैं। यह 10 सितंबर से हर शनिवार रविवार रात 9:30 बजे टीवी पर आता है।

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

कपिल शर्मा को जल्द कई फिल्मों में भी देखा जाएगा

कपिल शर्मा को जल्द कई फिल्मों में भी देखा जाएगा। वह कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभा चुके है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। वह कई एक्ट्रेस के साथ काम चुके है। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।