Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Upcoming TV Shows: कहीं भक्ति, कहीं शैतानी शक्ति! 2024 में छोटे पर्दे पर शुरू हो रहे शोज की पूरी लिस्ट

Upcoming TV Shows 2024 छोटे पर्दे पर भी इस वक्त जमकर प्रयोग हो रहे हैं। टीवी पर तकरीबन हर जॉनर के शोज लॉन्च हो रहे हैं। एक्शन सोशल ड्रामा फैंटेसी हिस्ट्री और धार्मिक शोज की लम्बी कतार है। 2024 में कलर्स टीवी सोनी टीवी जी टीवी स्टार प्लस और स्टार भारत पर आने वाले शोज की पूरी लिस्ट यहां दी गई है।

By Jagran News Edited By: Manoj Vashisth Updated: Mon, 01 Jan 2024 06:34 PM (IST)
Hero Image
टीवी पर आने वाले शोज की पूरी लिस्ट। फोटो- स्क्रीनशॉट्स/यू-ट्यूब

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नये साल की दस्तक हो चुकी है और मनोरंजन जगत में भी हलचल बढ़ गई है। छोटे पर्दे पर इस साल कई नये शोज और कुछ के नये सीजन देखने को मिलेंगे। साल के पहले दिन आपको बताते हैं इन नये शोज के बारे में। खास बात यह है कि इस साल धार्मिक, ऐतिहासिक से लेकर सामाजिक और फैंटेसी शो छोटे पर्दे पर मनोरंजन की खुराक देंगे।

श्रीमद रामायण

नये साल के पहले दिन सोनी टीवी पर आने 'श्रीमद रामायण' का प्रसारण शुरू हो रहा है। भगवान राम और माता सीता की कहानी को एक बार फिर दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। इस सीरियल में सुजय रियु और प्राची बंसल की जोड़ी नजर आने वाली है। 'श्रीमद रामायण' 1 जनवरी, 2024 से शुरू हो रहा है और हर सोमवार से शुक्रवार देखा जा सकेगा।

यह भी पढ़ें: बेटी को सीने से लगाकर Abhinav Shukla ने शेयर की प्यारी तस्वीर, जुड़वां बच्चियों संग दुनिया घूमने का बनाया प्लान

मेरा बालम थानेदार

कलर्स टीवी पर सीरियल मेरा बालम थानेदार की शुरुआत हो रही है। इस सीरियल में बाल विवाह की प्रथा को जबरदस्त कहानी के साथ दिखाया जाएगा। ये शो 3 जनवरी से टेलीकास्ट होने वाला है। 

शैतानी रस्में

अभी तक टीवी पर कई हॉरर शोज का आगाज हुआ है। अब इस लिस्ट में सीरियल शैतानी रस्में का भी नाम शामिल हो गया है। यह सीरयल स्टार भारत पर 15 जनवरी से शुरू होने के लिए तैयार है। सीरियल में रोमांस और हॉरर का तड़का लगाया गया है।

मेहंदी वाला घर

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला शो 'मेहंदी वाला घर' एक सोशल ड्रामा है। यह शो 22 जनवरी को लॉन्च हो रहा है। इस शो में शहजाद शेख और श्रुति आनंद की शानदार जोड़ी नजर आने वाली है, जिसके लिए दर्शक काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। 

आंख मिचौली

दीया और बाती हम का दूसरा सीजन स्टार प्लस पर आंख मिचौली के नाम से टेलीकास्ट होने के लिए तैयार है। इस शो में खुशी दुबे एक अंडरकवर एजेंट की भूमिका निभाने वाली हैं। बता दें, ये शो 22 जनवरी को टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Neil Bhatt ने विक्की-अंकिता के हाथ उठाने वाले किस्सा का किया खुलासा, बोले- 'थोड़ा अग्रेसिव होती है'

डांस दीवाने

कलर्स टीवी के डांस रिएलिटी शो डांस दीवाने के हर सीजन का दर्शकों को इंतजार रहता है। एक बार फिर माधुरी दीक्षित अपने डांस रिएलिटी शो के साथ लौट रही हैं। शो 3 फरवरी से शनिवार और रविवार को रात 9.30 बजे प्रसारित होगा।

चिरंजीवी हनुमान

'चिरंजीवी हनुमान: राम भक्ति रूद्र शक्ति' पाइपलाइन में है। इस शो की कहानी रावण द्वारा सीता का अपहरण और हनुमान की मदद से उन्हें छुड़ाने पर आधारित है। ये शो स्टार प्लस पर टेलीकास्ट होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

कुछ रीत जगत की ऐसी भी

सोनी टीवी पर 'कुछ रीत जगत की ऐसी भी' शो प्रसारित होगा। इस शो में मीरा देवस्थले और जान खान की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिलेगी । इसकी प्रसारण तिथि अभी घोषित नहीं की गई है।

प्रचंड अशोक

कलर्स टीवी पर प्रचंड अशोक टेलीकास्ट होने वाला है। शो में अदनान खान और मल्लिका सिंह की जोड़ी नजर आएगी। इसमें सम्राट अशोक की प्रेम कहानी दिखाई जाएगी।

जुनूनियत 2

कलर्स टीवी का शो जुनूनियत भी दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। हालांकि, अभी इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं आई है। शो में अंकिता गुप्ता, गौतम विग और नेहा राणा ने लीड रोल्स निभाये थे।

नागिन 7

माइथोलॉजिकल शो नागिन का सातवां सीजन इस साल आ सकता है। हालांकि, इसका टीजर काफी पहले जारी हो चुका है, मगर उससे आगे बात नहीं बढ़ी है।