Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Bigg Boss OTT: दिव्या अग्रवाल और प्रतीक सहजपाल को साथ देख भड़कीं नेहा भसीन, एक्टर को दीं गालियां

बिग बॉस ओटीटी में नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल के बीच बढ़ती नजीदिकियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल एक-दूसरे के साथ खुलकर फ्लार्ट करते और रोमांटिक अंदाज में नजर आते रहते हैं

By Anand KashyapEdited By: Updated: Tue, 31 Aug 2021 02:57 PM (IST)
Hero Image
बिग बॉस ओटीटी में नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल, तस्वीर- Instagram: voot

नई दिल्ली, जेएनएन। बिग बॉस ओटीटी में नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल के बीच बढ़ती नजीदिकियां लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल एक-दूसरे के साथ खुलकर फ्लार्ट करते और रोमांटिक अंदाज में नजर आते रहते हैं, लेकिन अब नेहा भसीन ने प्रतीक सहजपाल पर गुस्सा जाहिर किया है और उन्हें गालियां दी हैं।

वूट सिलेक्ट ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस ओटीटी से जुड़ा एक वीडियो प्रोमो जारी किया है। इस वीडियो प्रोमो में नेहा भसीन प्रतीक सहजपाल को गालियां देती दिखाई दे रही हैं। दरअसल शो में इन दिनों दिव्या अग्रवाल बिना कनेक्शन के खेल रही हैं। ऐसे में बिग बॉस ने शो के सभी कंटेस्टेट्स को निर्देश दिए कि वह चाहें तो अपने कनेक्शन को छोड़कर दिव्या के कनेक्शन बन सकते हैं।

ऐसे में प्रतीक सहजपाल नेहा भसीन को परेशान करने के लिए दिव्या अग्रवाल के नए कनेक्शन बनने का नाटक करते हैं। दिव्या और प्रतीक को साथ देकर नेहा भसीन गुस्सा करने लगती हैं और वह प्रतीक सहजपाल को गालियां देने लगती हैं। बिग बॉस ओटीटी से जुड़ा नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल का यह वीडियो प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है। इन दोनों के फैंस और शो के दर्शक वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Voot (@voot)

साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं संडे का वार में करण जौहर नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल की नजदीकियों को लेकर बात की। दोनों के बीच एक खास तरह ही बॉन्डिंग नजर आ रही है। लेकिन इन सबके बीच नेहा को लगता है कि प्रतीक के साथ ज्यादा करीब आने की वजह से अब उनकी शादी खतरे में पड़ सकती है। नेहा ने कहा कि वो इस बात को लेकर असमंजस में हैं कि बाहर के लोग और उनका परिवार प्रतीक के साथ उनकी दोस्ती को कैसे समझ रहे होंगे।

इससे पहले नेहा के बारे में बात करते हुए प्रतीक ने करण जौहर से कहा था कि 'नेहा पूरा दिन उनसे गले लगाने को कहती रहती हैं, इतने हग्स तो उनके पास भी नहीं होते’। आपको बता दें कि हाल ही में घर में एक टास्क के दौरान प्रतीक और नेहा काफी नजदीक आते दिखे थे। बिग बॉस ने घर में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स को अपने कनेक्शन्स को खुश करने किए टास्क दिया था।

इस टास्क में नेहा भसीन और प्रतीक सहजपाल के बीच काफी रोमांटिक केमेस्ट्री देखने को मिली थी। टास्क में प्रतीक सहजपाल नेहा का सबसे पहले मेकअप करते हैं। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से करीबी होते दिखाई देते हैं। वहीं इसके बाद प्रतीक नेहा की मसाज भी करते हैं। मेकअप और मसाज के दौरान नेहा भसीन प्रतीक सहजपाल से फ्लर्ट करती हुई भी नजर आती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का यह रोमांटिक वीडियो काफी वायरल भी हुआ था।