Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Brahmastra OTT Free Watch: डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर सब्सक्रिप्शन के बिना देखिए 10 मिनट की 'ब्रह्मास्त्र'

Brahmastra OTT Free Watch ब्रह्मास्त्र फैंटेसी-एडवेंचर फिल्म है जिसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिकाएं निभायी है। इस फिल्म के जरिेए निर्देशक अयान मुखर्जी ने भारतीय माइथोलॉजी के आधार पर एस्ट्रावर्स की कल्पना की है और दुनिया रची है।

By Jagran NewsEdited By: Manoj VashisthUpdated: Wed, 02 Nov 2022 02:26 PM (IST)
Hero Image
Brahmastra OTT Free Watch 10 Minutes. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा आखिरकार ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ रही है। फिल्म चार नवम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। मगर, इससे पहले ब्रह्मास्त्र के चाहने वालों के लिए खुशखबरी है।

फिल्म के पहले 10 मिनट देखने के लिए उन्हें डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना पड़ेगा, यानी 10 मिनट की फिल्म बिल्कुल मुफ्त दिखायी जा रही है। इसके लिए बस डिज्नी प्लस हॉटस्टार का ऐप डाउनलोड करना होगा। फ्री स्क्रीनिंग आज से शुरू हो चुकी है। अयान ने इसकी जानकारी इंस्टाग्राम के माध्यम से दी।

यह भी पढ़ें: OTT Releases This Week: नवम्बर के पहले हफ्ते में ओटीटी पर आ रहीं ये फिल्में और वेब सीरीज, देखिए पूरी लिस्ट

10 मिनट में क्या-क्या देख सकेंगे दर्शक

शुरुआत के 10 मिनट में दर्शकों को ब्रह्मास्त्र फिल्म के विषय की जानकारी मिल जाएगी। फिल्म में अयान ने अस्त्रों की एक अलग दुनिया रची है, जिसके बारे में शुरू में बताया गया है। इसके साथ वानरास्त्र का एक्शन सीन भी शुरुआत के 10 मिनट में दिखाया गया है, यानी दर्शकों को शाह रुख खान का कैमियो देखने को मिलेगा। किंग खान के फैंस के लिए उनके जन्मदिन पर यह बढ़िया तोहफा है।

ब्रह्मास्त्र में शाह रुख ने वानरास्त्र का किरदार ही निभाया है। अयान ने लिखा भी है कि उनके लिए यह बेहद खास सीक्वेंस है। पूरी फिल्म 4 नवम्बर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में स्ट्रीम की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Bollywood OTT Debut: सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन से लेकर काजोल तक, ओटीटी पर उतरने वाले हैं ये सितारे

View this post on Instagram

A post shared by Ayan Mukerji (@ayan_mukerji)

दैवीय अस्त्रों की कहानी है ब्रह्मास्त्र

ब्रह्मास्त्र फैंटसी-एडवेंचर जॉनर की फिल्म है, जिसमें दैवीय अस्त्रों की कहानी दिखायी गयी है। निर्देशक अयान मुखर्जी ने ऐसी दुनिया की कल्पना की है, जहां सैकड़ों साल पुराने दैवीय अस्त्रों को कुछ बुरी ताकतें हासिल करना चाहती हैं। फिल्म के मुख्य अभिनेता रणबीर कपूर खुद अग्नि अस्त्र हैं, जबकि नागार्जुन ने जलास्त्र बने हैं।

अमिताभ बच्चन उस समूह के मुखिया हैं, जो इन अस्त्रों की रक्षा करता है। वहीं, मौनी रॉय बुरी शक्तियों का प्रतिनिधित्व करती हैं। ब्रह्मास्त्र एक ट्रिलॉजी है और इसके दो पार्ट आने बाकी हैं। पहले पार्ट का नाम शिवा है, जबकि दूसरे पार्ट का नाम देव है। इस किरदार को लेकर अभी से चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। ऋतिक रोशन, यश और रणवीर सिंह के नाम उछाले जा रहे हैं।

ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने मिले-जुले रिव्यूज के बीच लगभग 250 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।