Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Christmas 2023 Movies: क्रिसमस वीकेंड में OTT पर देखिए ये 10 स्पेशल फिल्में, कॉमेडी और थ्रिल की भरपूर डोज

Christmas Special Movies On 2023 हॉलीवुड में क्रिसमस स्पेशल मूवीज का चलन रहा है। क्रिसमस के आसपास थीम पर कॉमेडी और थ्रिलर फिल्में बनती रही हैं जिनमें हॉलीवुड के कई चर्चित कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। इन फिल्मों की खासियत यह होती है कि बच्चों के साथ बड़े भी एंजॉय कर सकते हैं। वीकेंड में कोई और प्लान नहीं है तो क्रिसमस की फिल्में देख डालिए।

By Jagran News Edited By: Manoj Vashisth Updated: Fri, 22 Dec 2023 03:07 PM (IST)
Hero Image
क्रिसमस स्पेशल मूवीज ओटीटी पर मौजूद हैं। फोटो- आइएमडीबी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Christmas Movies 2023 on OTT: लाल और सफेद रंग की रौनक हर तरफ दिखने लगी है। सोमवार को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाएगा।

सैंटा क्लॉस और गिफ्ट्स इस त्योहार की खासियत हैं। फिल्मों में भी कई बार क्रिसमस की तैयारी और उमंग अलग-अलग कहानियों के जरिए दिखाई जाती रही है। हॉलीवुड में क्रिसमस स्पेशल फिल्में बनती रही हैं, जिनमें थ्रिल की भी भरपूर डोज रहती है। ऐसी ही कुछ फिल्में, जिन्हें वीकेंड पर देखा जा सकता है।

ए क्रिसमस कैरल (A Christmas Carol)

जिम कैरी अभिनीत यह फैंटेसी फिल्म चार्ल्स डिकेंस के क्लासिक नोबेल पर आधारित है, जिसे रॉबर्ट जेमेकिस ने डायरेक्ट किया है। ए क्रिसमस कैरल एबेनेजर स्क्रूज की कहानी है, जो एक कंजूस इंसान है। फिर क्रिसमस के दिन एबेनेजर पर उसके बिजनेस पार्टनर जैकब मार्ले का भूत आ जाता है, जिसके बाद एबेनेजर एक दयालु और सज्जन इंसान में बदल गया। दर्शक इस फिल्म को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते है।

यह भी पढ़ें: Latest OTT Releases This Week: जापान, द फ्रीलांसर, व्यूहम... इस हफ्ते सस्पेंस, थ्रिल और एक्शन की तगड़ी डोज

जिंगल ऑल द वे (Jingle All the Way)

साल 1996 में रिलीज हुई यह अमेरिकी क्रिसमस कॉमेडी फिल्म है, जिसे ब्रायन लेवंत ने डायरेक्ट किया है। अरनोल्ड श्वार्जनेगर अभिनीत जिंगल ऑल द वे फिल्म की कहानी में एक पिता अपने बच्चो को क्रिसमस गिफ्ट देने के लिए टर्बो मैन खिलौना खरीदना चाहता है, जिसे वह पूरे शहर की दुकानों में खोजता है। यह फिल्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

फोर क्रिसमस (Four Christmases)

यह अमेरिकी क्रिसमस कॉमेडी फिल्म है, जिसे सेथ गॉर्डन ने डायरेक्ट किया है। फोर क्रिस्मस फिल्म एक कपल की कहानी दिखती है, जिन्हें घने कोहरे के कारण अपनी क्रिसमस छुट्टियों का प्लान बदलने के बाद फैमिली पार्टी में जाना पड़ता है। इसमें विंस वॉन और रीज विदरस्पून के साथ रॉबर्ट डुवैल, जॉन फेवर्यू, मैरी स्टीनबर्गन, ड्वाइट योआकम, टिम मैकग्रा, क्रिस्टिन चेनोवैथ, जॉन वोइट और सिसी स्पेसक ने अहम भूमिकाए निभाई हैं। इस फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

टोक्यो गॉडफादर्स (Tokyo Godfathers)

यह जापानी एनिमेटेड क्रिसमस कोमेडी एडवेंचर फिल्म है, जिसे सातोशी कोन ने लिखा और डायरेक्ट किया है। टोक्यो गॉडफादर्स फिल्म की कहानी में क्रिसमस की शाम को टोक्यो की सड़कों पर रहने वाले तीन लोगों को कूड़े के बीच एक बच्चा मिलता है और वह उसके माता-पिता को ढूंढने निकल पड़ते हैं। दर्शक इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते है।

द पोलर एक्सप्रेस (The Polar Express)

यह सबसे लोकप्रिय क्रिसमस फिल्मों में शामिल है। साल 2004 में रिलीज हुई द पोलर एक्सप्रेस अमेरिकी क्रिसमस एनिमेटेड एडवेंचर फंतासी फिल्म है, जिसे रॉबर्ट जेमेकिस ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी में एक बच्चा ट्रेन से नॉर्थ पोल की यात्रा पर चला जाता है, जहां वह सैंटा क्लॉस से मिलता है। फिर उसके जीवन में एक नया मोड़ आता है, जब सैंटा क्लॉस उसे क्रिसमस का पहला गिफ्ट प्राप्त करने के लिए चुनता है। द पोलर एक्सप्रेस फिल्म को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

ए बॉय कॉल्ड क्रिसमस (A Boy Called Christmas)

यह ब्रिटिश क्रिसमस फंतासी फिल्म है, जिसे गिल केनान ने निर्देशित किया है। इस फिल्म की कहानी में क्रिसमस वाले दिन एक लड़का अपने पालतू चूहे और हिरन के साथ अपने पिता को खोजने के लिए निकल जाता है। ए बॉय कॉल्ड क्रिसमस फिल्म को दर्शक नेटफ्लिक्स पर देख सकते है।

द सैंटा क्लॉज (The Santa Clauses)

साल 1994 में रिलीज हुई यह यह अमेरिकी क्रिसमस कॉमेडी फिल्म है, जिसे जॉन पास्किन ने डायरेक्ट किया है। द सैंटा क्लॉज फेमस फिल्म फ्रेंचाइजी है, जिसकी तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसमें टिम एलन ने सैंटा क्लॉज का भूमिका निभाई है। द सैंटा क्लॉज फ्रेंचाइजी की तीनों फिल्में डिज्नी हॉटस्टार पर उपलब्ध हैं।

कैंडी केन लेन (Candy Cane Lane)

पहली दिसंबर, 2023 को रिलीज हुई यह क्रिसमस कॉमेडी फिल्म है, इसे रेजिनाल्ड हुडलिन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में एडी मर्फी के साथ ट्रेसी एलिस रॉस, जिलियन बेल, थडियस जे. मिक्सन, केन मैरिनो, ट्रेवेंटे रोड्स, डेविड एलन ग्रियर और निक ऑफरमैन ने अभिनय किया है। कैंडी केन लेन फिल्म को दर्शक अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Dry Day Trailer- 'सचिव जी' नहीं! इस बार नेता बने Panchayat के जितेंद्र कुमार, रिलीज हुआ 'ड्राई डे' का ट्रेलर

क्रिसमस ऐज यूजअल (Christmas as Usual)

इसी महीने ओटीटी पर रिलीज हुई यह क्रिसमस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, पेट्टर होम्सेन ने इसे डायरेक्ट किया है। इस फिल्म की कहानी दो अलग-अलग कल्चर के कपल थिया और जशन के इर्द-गिर्द घूमती है।

जशन भारतीय है, जो थिया के नॉर्वेजियन परिवार के साथ क्रिसमस बिताने जाता है। फिल्म में स्टैंड अप कॉमेडियन कनन गिल के साथ इडा उर्सिन-होल्म, मैरिट एंड्रियासेन, मैड्स सोगार्ड पेटर्सनैंड और जोनास स्ट्रैंड ग्रेवली ने अभिनय किया है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

फैमिली स्विच (Family Switch)

यह एक क्रिसमस कॉमेडी फिल्म है। इसे जोसे मैकजी द्वारा निर्देशित किया गया है। फैमिली स्विच फिल्म वॉकर परिवार की कहानी दिखाती है, जिसमें यूनिवर्स में हुई एक घटना की वजह परिवार के लोगों में अदला-बदली हो जाती है। फिल्म में जेनिफर गार्नर, एड हेल्म्स, एम्मा मायर्स और ब्रैडी नून ने अभिनय किया है, जिसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।