Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

स्पेस में किन चुनौतियों का सामना कर रही हैं सुनीता विलियम्स? इन फिल्मों में दिखती है झलक

मनोरंजन की दुनिया में लगभग हर तरह के त्योहार किस्से और कहानियों पर फिल्में बनी हैं। कुछ मूवीज ऐसी भी हैं जिनमें होली दिवाली जैसे त्योहार को विस्तार से दिखाया गया है। इन सबमें स्पेस पर आधारित फिल्में भला कैसे पीछे रह सकती हैं। इस सब्जेक्ट पर कम ही कंटेंट बने हैं लेकिन जितनी भी मूवीज हैं उन्हें देख हर भारतीय को गर्व जरूर हुआ है।

By Karishma Lalwani Edited By: Karishma Lalwani Updated: Mon, 05 Aug 2024 05:58 PM (IST)
Hero Image
अंतरिक्ष पर आधारित फिल्में. फोटो क्रेडिट - जागरण ग्राफिक्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मूल की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स करीब दो महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं। वह अपने साथी बैरी विल्मोर के साथ वहां फंसी हैं। अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर के खराब हो जाने के कारण सुनीता और उनका साथी अभी तक वापस नहीं आ पाए हैं। 8 जून को दोनों आईएसएस पहुंचे थे और 14 को वापस लौटना था। मगर स्पेसक्राफ्ट में हीलियम लीक होने की वजह से वह अब तक लौट नहीं सकी हैं। उन्हें वहां कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। 

स्पेस में सुनीता विलियम्स

स्पेस में सुनीता विलियम्स की बोन डेंसिटी कम हो रही है। पूरा देश उनकी सकुशल वापसी की पूरी दुनिया कामना कर रही है। अंतरिक्ष में जाकर अगर किसी कारण वहां से वापस न आ सकें या अंतरिक्ष से जुड़ा कोई प्रोजेक्ट कड़ी मेहनत के बाद भी सफल न हो, तो इसके पीछे लगे लोगों की मेहनत एक बार में धरी रह जाती है। इस कड़ी में हम उन फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे, जिसमें एस्ट्रॉनॉट्स के संघर्ष को दिखाया गया है।

इंटरस्टेलर

'इंटरस्टेलर' मैथ्यू मैककोनाघी की फिल्म है, जिन्होंने पायलट का रोल किया। वह स्पेस ट्रैवल के मिशन पर होते हैं। मूवी में दिखाया गया है कि वह जैसे ही अपने मिशन की शुरुआत करते हैं, उन्हें पता लगता है कि भविष्य में पृथ्वी धीरे-धीरे निर्जन होती जाती है। 'इंटरस्टेलर' नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है।

यह भी पढ़ें: CTRL Release Date: फिर सोशल मीडिया की खामियां बताने आ रहीं Ananya Panday, नई फिल्म का हुआ एलान

मून

'मून' साल 2009 में रिलीज हुई साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि एक अंतरिक्ष यात्री की तीन साल की शिफ्ट खत्म होने वाली होती है। इसी बीच उसके साथ एक रहस्यमयी घटना होती है, जिसके सच का पता लगाने के लिए वह एड़ी चोटी का जोर लगा देता है। ये मूवी एपल टीवी पर देखी जा सकती है।

मिशन मंगल

2019 में रिलीज हुई अक्षय कुमार (Akshay Kumar), विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा, तापसी पन्नू और शरमन जोशी की फिल्म मिशन मंगल को बॉक्स ऑफिस पर एवरेज रिस्पांस मिला था। ये मूवी मंगल पर भारतीय साइंटिस्ट की टीम के एफर्ट की कहानी है। इसरो के वैज्ञानिकों का एक समूह अपने एकमात्र मकसद, मार्स ऑर्बिटर मिशन के लिए प्रयास करता है। इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।

ग्रेविटी

सैंड्रा बुलक और जॉर्ज क्लूनी स्टारर 'ग्रेविटी' सर्वाइवल स्पेस ड्रामा फिल्म है। इसमें दिखाया गया है कि स्पेस मिशन स्पेशलिस्ट और दिग्गज एस्ट्रोनॉट से भरा शटल बर्बाद हो जाता है। इसके बाद वे पृथ्वी पर वापस आने का रास्ता खोजते हैं। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है।

अपोलो 13

'अपोलो 13' टॉम हैंक्स, केविन बैकून, बिल पैक्स्टन और गैरी साइनीज स्टारर मूवी है। यह अपोलो मिशन की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। चांद और पृथ्वी को लेकर इतिहास रचने की अपोलो 13 की योजना तब फेल हो जाती है, जब वहां ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। लिमिटेड सप्लाई होने के बावजूद, कुछ अंतरिक्ष यात्री, जिन्हें सांस लेने में भी दिक्कत होती है, वह सर्वाइव कर लेते हैं। ये मूवी एपल टीवी पर देखी जा सकती है।

हिडेन फिगर्स

इस फिल्म की कहानी थोड़ी रियलिटी और थोड़ी फिक्शनल आधारित है। ये मूवी तीन ब्लैक वुमन - कैथरीन जॉनसन, डोरोथी वॉन और मैरी जैकसोंथ पर आधारित है। 'हिडेन फिगर्स' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखी जा सकती है।

द मार्शियन

'द मार्शियन' की कहानी एक ऐसे अंतरिक्ष यात्री की है, जो मंगल ग्रह पर फंसा है और बचने के लिए हर प्रयास कर रहा है। अगर आप स्पेस पर आधारित ये मूवी देखना चाहते हैं, इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

मिशन टू मार्स

ये फिल्म साल 2000 में रिलीज हुई थी। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों के मार्स मिशन पर भेजे जाने की कहानी दिखाई गई है। इसी दौरान बीच में वह मुश्किल में फंस जाते हैं, जब तकनीकी कारण से स्पेस का पृथ्वी से कनेक्शन टूट जाता है।

ए स्पेस ओडिसी

अंतरिक्ष की कहानियों को पसंद करने वाले 'ए स्पेस ओडिसी' को भी अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं। लुनर सरफेस के नीचे एक वस्तु का पता लगने के बाद जुपिटर में एक स्पेसक्राफ्ट को भेजा जाता है, जिससे उसके ओरिजन के बारे में पता लग सके।

स्पेस काउब्वॉयज

'स्पेस काउब्वॉयज' रिटायर्ड इंजीनियर फ्रैंक कोरविन की कहानी है। पृथ्वी पर एक सैटलाइट को गिरने से बचाने के लिए इन्हें कॉन्टैक्ट किया जाता है।

वह अंतरिक्ष में जाने के लिए तैयार हो जाते हैं, लेकिन इस शर्त पर कि उनके साथ उनकी पुरानी टीम होगी।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Releases: 'द इन्फ्लुएंसर' से लेकर 'फिर आई हसीन दिलरुबा' से लेकर, ओटीटी पर दोगुना होगा मनोरंजन