Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Movies on OTT: अभी तक नहीं देखीं जनवरी से मार्च तक रिलीज हुईं फिल्में? इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हैं मौजूद

फाइटर ईसी साल जनवरी में रिलीज हुई थी और सफल रही थी। फिल्म में ऋतिक रोशन अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाये थे। पंकज त्रिपाठी की मैं अटल हू और मर्डर मुबारक ओटीटी पर रिलीज हुई थीं। इनके अलावा और भी कई फिल्में हैं जिनका ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने का बेसब्री का इंतजार किया जा रहा है।

By Manoj Vashisth Edited By: Manoj Vashisth Updated: Thu, 11 Apr 2024 02:46 PM (IST)
Hero Image
ओटीटी पर आ चुकी हैं इतनी फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 2024 की पहली तिमाही में रिलीज हुईं लगभग सभी चर्चित फिल्में किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी हैं। इन फिल्मों को सिनेमाघरों में देखने से चूक गये हों तो अब ओटीटी पर देखना का बढ़िया मौका है।

मगर, सवाल ये है कहां देखें? आपकी सुविधा के लिए हम बता रहे हैं कि कौन सी फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जा सकती है। इनमें कुछ फिल्में ऐसी हैं, जिनकी ओटीटी रिलीज का अभी इंतजार है। आम तौर पर थिएट्रिकल रिलीज के चार से आठ हफ्तों में फिल्में ओटीटी पर उतारी जाती हैं।

सिनेमाघरों में रिलीज हुईं फिल्में

पहले बात उन फिल्मों की जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुईं और फिर ओटीटी पर पहुंचीं। 

फाइटर 

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। फिल्म यहां भी खूब देखी जा रही है और टॉप ट्रेंड में शामिल रही। 

मेरी क्रिसमस

जनवरी में रिलीज हुई फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। श्रीराम राघवन निर्देशित फिल्म में कटरीना कैफ, संजय कपूर और विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

यह भी पढ़ें: OTT Releases- इस हफ्ते ओटीटी पर पहुंचेगी 'अमर सिंह चमकीला' की कहानी, रिलीज हो रहीं इतनी फिल्में और सीरीज

मैं अटल हूं

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक फिल्म जी5 पर देखी जा सकती है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। 

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत रोमांटिक कॉमेडी फिल्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है। यह फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में आई थी।

सीधे ओटीटी पर रिलीज हुईं फिल्में

भक्षक

भूमि पेडनेकर अभिनीत फिल्म सीधे नेटफ्लिक्स पर आई थी। यह बिहार में हुई एक सच्ची घटना से प्रेरित फिल्म है। भूमि ने इसमें इनवेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट का किरदार निभाया है।

मर्डर मुबारक

सारा अली खान, विजय वर्मा और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह मर्डर मिस्ट्री फिल्म है, जिसका निर्देशन होमा अदजानिया ने किया है।

ए वतन मेरे वतन

यह पीरियड फिल्म है, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उषा मेहता की कहानी दिखाई गई है। उन्होंने आजादी के सिपाहियों तक संदेश पहुंचाने के लिए सीक्रेट कांग्रेस रेडियो शुरू किया था। प्राइम वीडियो पर मौजूद फिल्म में सारा अली खान मुख्य भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Shahid OTT Release- रिलीज के सालों बाद ओटीटी पर आई राजकुमार राव की 'शाहिद', निर्देशक हंसल मेहता ने किया ये सवाल

पटना शुक्ला

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई फिल्म में रवीना टंडन वकील के किरदार में हैं। इसकी कहानी मार्कशीट घोटाले पर आधारित है। फिल्म में रवीना के साथ अनुष्का कौशिक, सतीश कौशिक, मानव विज और जतिन गोस्वामी सहयोगी भूमिकाओं में हैं।

इन फिल्मों की ओटीटी रिलीज का इंतजार

आर्टिकल 370

यामी गौतम अभिनीत फिल्म जिओ सिनेमा पर 19 अप्रैल को स्ट्रीम की जाएगी। जम्मू-कश्मीर में धारा 370 के हटाने के बाद और पहले के हालात दिखाती फिल्म को सिनेमाघरों में अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

शैतान

अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका अभिनीत फिल्म ने थिएटर्स में भी अच्छा प्रदर्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म मई में नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

क्रू

तब्बू, करीना कपूर खान और कृति सेनन अभिनीत हाइस्ट फिल्म सिनेमाघरों में सफल रही। इस फिल्म के अगले महीने ओटीटी पर आने की खबरें हैं।

लापता लेडीज

आमिर खान निर्मित इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा अभी नहीं हुआ है। हालांकि, खबरें हैं कि नेटफ्लिक्स पर आ सकती है। इस फिल्म का निर्देशन किरण राव ने किया है।

यह भी पढ़ें: Upcoming OTT Movies in April- 'साइलेंस 2' और 'अमर सिंह चमकीला' समेत ओटीटी पर धमाल मचाने आ रहीं ये 17 फिल्में

योद्धा

सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना की फिल्म योद्धा प्राइम वीडियो पर आ सकती है। यह फिल्म भी पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।