Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहली तिमाही में Netflix ने मारी बाजी, सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली 12 में से 6 फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर

साल की पहली तिमाही में लगभग 24 फिल्में थिएटर्स में आई हैं जिनमें से आधी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर उतर चुकी हैं। ओटीटी पर ताजा पहुंचने वाली फिल्में योद्धा लापता लेडीज और दंगे हैं। ये तीनों फिल्में जनवरी से मार्च के बीच थिएटर्स में रिलीज हुई थीं। कागज 2 शैतान क्रू स्वातंत्रय वीर सावरकर मडगांव एक्सप्रेस और बस्तर द नक्सल स्टोरी का ओटीटी पर आने का इंतजार है।

By Manoj Vashisth Edited By: Manoj Vashisth Updated: Fri, 26 Apr 2024 08:26 PM (IST)
Hero Image
ओटीटी पर रिलीज हुईं फिल्में। फोटो- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल की पहली तिमाही में लगभग दो दर्जन छोटी-बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुईं। इनमें से कुछ चलीं, कुछ बॉक्स ऑफिस पर ढेर रहीं। कुछ फिल्में ऐसी भी आईं, जिन्हें क्रिटिक्स का समर्थन मिला। इनमें से 12 फिल्में ऐसी हैं, जो किसी ना किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी हैं।

नेटफ्लिक्स ने इनमें से छह फिल्मों को अपने प्लेटफॉर्म पर उतारा है। बाकी 6 प्राइम वीडियो समेत अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद हैं। अगर, आपने अभी तक ये फिल्में नहीं देखी हैं तो इस वीकेंड इन्हें देखने का प्रोग्राम बना सकते हैं। देखनी कहां हैं, ये हम आपको बता रहे हैं।

प्लेटफॉर्म  स्ट्रीम हुईं फिल्में
नेटफ्लिक्स 6
प्राइम वीडियो 4
डिज्नी प्लस हॉटस्टार 1
जी5 1

1. मैरी क्रिसमस

श्रीराम राघवन निर्देशित कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

2. मैं अटल हूं

पंकज त्रिपाठी अभिनती पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक जी5 पर स्ट्रीम की जा सकती है। यह फिल्म 19 जनवरी को रिलीज हुई थी।

3. फाइटर

ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर फाइटर नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। 25 जनवरी को फिल्म थिएटर्स में आई थी।

यह भी पढ़ें: OTT Releases: विद्युत जाम्वाल का हैरतअंगेज एक्शन, टिल्लू का रोमांस और जिमी-लारा की रणनीति, इस हफ्ते की लिस्ट

4. तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया

शाहिद कपूर और कृति सेनन अभिनीत कॉमेडी साइ फाइ प्राइम वीडियो पर आ चुकी है। 9 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

5. क्रैक

विद्युत जाम्वाल और अर्जुन रामपाल स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

6. आर्टिकल 370

यामी गौतम की फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो चुकी है। फिल्म 23 फरवरी को सिनेमाघरों में उतरी थी।

7. ऑल इंडिया रैंक

गीतकार और लेखक वरुण ग्रोवर निर्देशित फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है। यह 23 फरवरी को थिएटर्स में आई थी। 

8. लापता लेडीज

किरण राव निर्देशित फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ गई है। यह सैटायर फिल्म है, जिसमें रवि किशन पुलिस अधिकारी के किरदार में हैं। फिल्म एक मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

9. दंगे

बिजॉय नाम्बियार निर्देशित फिल्म में हर्षवर्धन राणे, एहान भट्ट, निकिता दत्ता और अर्जुन दास ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है। फिल्म पहली मार्च को थिएटर्स में आई थी।

यह भी पढे़ं: Dark Romantic Film On OTT: Hunterrr से लेकर Freddy तक, ओटीटी पर देखें ये डार्क रोमांटिक फिल्में

10. ऑपरेशन वैलेंटाइन

वरुण तेज और मानुषी छिल्लर अभिनीत एयर एक्शन फिल्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जा सकती है। यह पहली मार्च को सिनेमाघरों में आई थी। वरुण तेज की यह पहली फिल्म है, जो हिंदी में भी रिलीज की गई।

11. योद्धा

प्राइम वीडियो पर रेंटल स्कीम के तहत योद्धा देखी जा सकती है। पुष्कर ओझा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में आई थी। 

12. द फैमिली स्टार

विजय देवरकोंडा और मृणाल ठाकुर अभिनीत रोमांटिक एक्शन फिल्म प्राइम वीडियो पर आ गई है। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में उतरी थी। हालांकि, अभी तमिल और तेलुगु में ही रिलीज हुई है।