Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OTT Movies and Series This Week: शाह रुख खान की Jawan ओटीटी पर हुई रिलीज, इस वीकेंड ये वेब सीरीज मचाएंगी धमाल

OTT Movies and Series This Week शाह रुख खान की जवान इस वीकेंड ओटीटी पर प्रमुख आकर्षण रहेगा। इसके साथ आर्या 3 स्कैम 2003 पार्ट 2 और पीआइ मीना वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं।

By Jagran NewsEdited By: Manoj VashisthUpdated: Thu, 02 Nov 2023 12:46 PM (IST)
Hero Image
नवम्बर के पहले हफ्ते में आने वाली फिल्में और सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Movies and Web Series This WeeK: शाह रुख खान के जन्मदिन के मौके पर उनकी ब्लॉकबस्टर जवान (Jawan On OTT) की रिलीज के साथ ओटीटी के लिए यह हफ्ता बेहद खास हो गया है। सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन के बाद फिल्म अब ओटीटी पर तमिल, तेलुगु और हिंदी में रिलीज कर दी गयी है। इसके अलावा इस हफ्ते कई वेब सीरीज और फिल्में आयी हैं, जिन्हें वीकेंड की फुरसत में देखा जा सकता है। इस हफ्ते अभी तक आ चुकीं और आने वाली सीरीज और फिल्मों की पूरी लिस्ट।

OTT Web Series: इस हफ्ते की वेब सीरीज

बिहाइंड द अट्रैक्शन सीजन 2

(Behind The Attraction Season 2)

रिलीज डेट: 1 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी+ हॉटस्टार

यह अंग्रेजी डॉक्युमेंट्री सीरीज है, जिसमें डिज्नी डेस्टिनेशंस की समय के साथ जर्नी दिखायी गयी है।

यह भी पढ़ें: November OTT Movies- नवम्बर में ओटीटी पर खूब होंगे धमाके, इन 23 फिल्मों के साथ गुजारिए हर वीकेंड

द थ्री डिटेक्टिव्स (The Three Detectives)

रिलीज डेट: 1 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी+ हॉटस्टार

यह जर्मन जासूसी शो है। किम, मैरी और फ्रेंजी डिटेक्टिव क्लब चलाती हैं और क्राइम से लेकर बच्चों की निजी समस्याओं का समाधान करत हैं।

ऑल द लाइट वी कैन नॉट सी

(All the Light We Cannot See)

रिलीज डेट: 2 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह अंग्रेजी भाषा की सीरीज है, जिसमें दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एक नेत्रहीन किशोरी मैरी-लॉर की कहानी दिखायी गयी है। 

सिगरेट गर्ल (Cigarette Girl)

रिलीज डेट: 2 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

साठ के दौर में सेट यह इंडोनिया का रोमांटिक शो है, जिसकी बैकग्राउंट में उस दौर की तम्बाकू इंडस्ट्री है। 

यूनिकॉर्न एकेडमी (Unicorn Academy)

रिलीज डेट: 2 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह अंग्रेजी की साइ-फाइ एडवेंटर एनिमेशन सीरीज है।

ताकेशी कैसल (Takeshi’s Castle)

रिलीज डेट: 2 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

यह बेहद चर्चित जापानी गेम शो है, जिसका हिंदी वर्जन रिलीज हो रहा है। इस बार भुवन बाम कमेंट्री कर रह हैं। 

ओनिमुशा (Onimusha)

रिलीज डेट: 2 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

जापानी एनिमेशन शो है, जिसमें जमकर एक्शन-एडवेंचर मिलेगा।

पीआइ मीना (PI: Meena)

रिलीज डेट: 3 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

क्राइम थ्रिलर सीरीज पीआइ मीना PI Meena में तान्या मानिकतला, परमब्रत चट्टोपाध्याय और जिशु सेनगुप्ता प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। 

आर्या सीजन 3 (Aarya: Season 3)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी+हॉटस्टार

सुष्मिता सेन आर्या के तीसरे सीजन के साथ लौट रही हैं। इस बार वो पहले से ज्यादा एक्शन करते हुए नजर आएंगी। 

द एडवेंचर्स ऑफ लियो (The Adventures Of Lleo)

रिलीज डेट: 3 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन मिनीटीवी

यह परमानेंट रूममेट्स का स्पिन ऑफ है, जो लियो के कारनामों पर आधारित है। अखंडेश्वर द्विवेदी ने लीड रोल निभाया है। अक्षत विजयवर्गीय के निर्देशन में बनी सीरीज का निर्माण टीवीएफ की सहयोगी कम्पनी द स्क्रीन पत्ती ने किया है।

ब्लू आई समुराई (Blue Eye Samurai)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह अंग्रेजी भाषा की एनिमेशन सीरीज है। कहानी जापान के एडो पीरियड की एक वारियर के बारे में है। 

डेली डोज ऑफ सनशाइन

(Daily Dose of Sunshine)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह कोरियन ड्रामा सीरीज है, जिसमें एक नर्स की कहानी दिखायी गयी है। 

फेरी: द सीरीज (Ferry: The Series)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह डच क्राइम सीरीज है, जो एक कुख्यात ड्रग लॉर्ड के बारे में है।

इनविंसिबल सीजन 2 (Invincible Season 2)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

यह अंग्रेजी की साइ-फाइ थ्रिलर सीरीज है। 

स्कैम 2003: द तेलगी स्टोरी- पार्ट 2

(Scam 2003: The Telgi Story - Volume 2)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: सोनी लिव

हंसल मेहता की बेहद चर्चित वेब सीरीज के पहले सीजन का दूसरा भाग रिलीज हो रहा है, जिसमें स्टाम्प घोटोले के मास्टरमाइंड तेलगी की कहानी जारी रहेगी।

सेलिंग सनसेट 7

(Selling Sunset: Season 7)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह अंग्रेजी का रियलिटी शो है। 

टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया

(Temptation Island India)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जिओ सिनेमा

मौनी रॉय होस्टेड शो का प्रीमियर 3 नवंबर को रात 8 बजे जिओ सिनेमा पर होगा।

द टेलर सीजन 3 (The Tailor: Season 3)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह टर्किश मिस्ट्री ड्रामा सीरीज है। 

OTT Movies: इस हफ्ते की फिल्में

आर यू ओके बेबी (Are You Ok Baby?)

रिलीज डेट: 31 अक्टूबर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

यह तमिल फैमिली ड्रामा फिल्म है।

लॉक्ड इन (Locked In)

रिलीज डेट: 1 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह अंग्रेजी की ब्रिटिश थ्रिलर फिल्म है। 

यह भी पढ़ें: November OTT Web Series- नवम्बर में रिलीज हो रही हैं इतनी वेब सीरीज, कम पड़ जाएंगी छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

नुओवो ओलिम्पो (Nuovo Olimpo)

रिलीज डेट : 1 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म : नेटफ्लिक्स

यह इटैरियन समलैंगिक पीरियड फिल्म है।

विंगवुमेन (Wingwomen)

रिलीज डेट: 1 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह फ्रेंच कॉमेडी फिल्म है। यह दो चोरों की कहानी है, जो एक आखिरी चोरी को अंजाम देने वाली हैं।

हिगुइता: द वे ऑफ द स्कॉर्पियन

(Higuita: The Way of the Scorpion)

रिलीज डेट: 2 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह स्पेनिश डॉक्युमेंट्री फिल्म है, जिसमें कोलम्बियाई गोलकीपर रेने हिगुइटा की जिंदगी दिखायी गयी है। 

जवान (Jawan)

रिलीज डेट: 2 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

शाह रुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति स्टारर फिल्म की ओटीटी रिलीज की अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है, मगर 2 नवम्बर को स्ट्रीम होने की खबरें हैं।

नकल गर्ल (knuckle girl)

रिलीज डेट: 2 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

यह कोरियन एक्शन फिल्म है। कहानी एक महिला बॉक्सर के इर्द-गिर्द घूमती है। 

गोल्डा 

रिलीज डेट: 3 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

यह इजरायली पीएम गोल्डा मियर पर आधारित फिल्म है, जो अंग्रेजी भाषा में हैं। उन्हें आयरन लेडी कहा जाता था। 

फिंगरनेल्स (Fingernails)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी

यह अंग्रेजी भाषा की साइंस फिक्शन ड्रामा है, जो प्यार के बारे में है।

न्याद (Nyad)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह अंग्रेजी भाषा की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें एथलीट डायना न्याद की कहानी दिखायी गयी है।

स्लाय (Sly)

रिलीज डेट: 3 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह हॉलीवुड के लीजेंड्री एक्टर सिल्वेस्टर स्टैलोन की अंग्रेजी भाषा की डॉक्युमेंट्री फिल्म है।