Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OTT Movies and Web Series: इस हफ्ते रिलीज हो रहीं फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड से पहले पूरी लिस्ट यहां देखिए

OTT Movies and Web Series अभिषेक बच्चन की घूमर अगर सिनेमाघरों में नहीं देख सके तो इस हफ्ते ओटीटी पर देख सकते हैं। ईशान खट्टर की पिप्पा भी दिवाली वीक में आ रही है। यह फिल्म सीधे प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जा रही है। पिप्पा वॉर फिल्म है और इसकी कहानी 1971 की भारत-पाक जंग से निकली है। पूरी लिस्ट यहां देखिए।

By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthUpdated: Wed, 08 Nov 2023 04:27 PM (IST)
Hero Image
ओटीटी पर इस हफ्ते रिलीज हो रही फिल्में और सीरीज। फोटो- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। OTT Movies And Web Series This Week: सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 की रिलीज के शोरशराबे के बीच ओटीटी पर इस हफ्ते कुछ दिलचस्प सीरीज और फिल्में आ रही हैं, जिनके साथ दीवाली वीकेंड गुजारा जा सकता है। इनमें ईशान खट्टर अभिनीत पिप्पा भी शामिल है। इस हफ्ते ओटीटी पर क्या-क्या आ चुका है और क्या आने वाला है, इसकी पूरी लिस्ट।

OTT Movies This Week

वालाटी

रिलीज डेट- 7 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म- डिज्नी प्लस हॉटस्टार

मलयालम फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी। रोशन मैथ्यू, रवीना रवि, महिमा नाम्बियार प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Indiana Jones 5 OTT Release- अब ओटीटी पर देखिए 'द डायल ऑफ डेस्टिनी', जानें- कब और कहां?

साइबरबंकर- द क्रिमिनल अंडरवर्ल्ड

रिलीज डेट- 8 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म- नेटफ्लिक्स

यह जर्मन डॉक्युमेंट्री फिल्म है। हैकर्स की दुनिया में ले जाएगी।

बीटीएस: येट टू कम

(BTS: Yet to Come)

रिलीज डेट: 9 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

यह फिल्म 2022 के अक्टूबर महीने में दक्षिण कोरिया के बुसान में हुए म्यूजिक कॉन्सर्ट पर आधारित है। 

घूमर

रिलीज डेट: 10 नवम्बर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: जी5

अभिषेक बच्चन की स्पोर्ट्स फिल्म जी5 पर रिलीज हो रही है। फिल्म में संयमी खेर उनके साथ लीड रोल में हैं। संयमी एक क्रिकेटर बनी हैं, जिनका हाथ हादसे में चला जाता है। फिर अभिषेक क्रिकेट कोच के रोल में हैं।

पिप्पा

रिलीज डेट: 10 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

ईशान खट्टर अभिनीत यह वॉर फिल्म पहले सिनेमाघरों में आने वाली थी, मगर फिल्म अब सीधे ओटीटी पर उतारी जा रही है। इसकी कहानी 1971 के भारत-पाक युद्ध से निकली है। मृणाल ठाकुर और प्रियांशु पेन्युली भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।

स्कंद: द अटैकर (Skanda: The Attacker)

रिलीज डेट: 10 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी हॉटस्टार

राम पोथिनेनी ने स्टारर तेलुगु फिल्म स्कंद : द अटैकर 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सई  मांजरेकर भी अहम किरदार में हैं। 

व्हॉट्स लव गॉट टू डू विद इट?

(What's Love Got To Do With It?)

रिलीज डेट: 10 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: लायंसगेट प्ले

यह ब्रिटिश फिल्म है, जिसका निर्देशन शेखर कपूर ने किया है। फिल्म ब्रिटिश कलाकारों के साथ शबाना आजमी भी अहम भूमिका में हैं।

द किलर (The Killer)

रिलीज डेट: 10 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

अमेरिकन एक्शन थ्रिलर फिल्म का निर्देशन डेविड फिंचर ने किया है। यह एक फ्रांसीसी ग्राफिक नॉवल पर आधारित फिल्म है। अर्लिस हॉवर्ड, चार्ल्स पार्नेल, केरी ओ'मैली, साला बेकर, सोफी चार्लोट और टिल्डा स्विंटन ने प्रमुख किरदार निभाये हैं।

 

OTT Web Series This Week

रेनबो रिश्ता

रिलीज डेट: 7 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: प्राइम वीडियो

रेनबो रिश्ता में कुछ रियल लाइफ स्टोरीज दिखायी गयी हैं, जो क्वीर समुदाय से हैं। 

एस्केपिंग ट्विन फ्लेम्स

रिलीज डेट: 8 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह अंग्रेजी की डॉक्युमेंट्री सीरीज है।

रॉबी विलियम्स

रिलीज डेट: 8 नवम्बर, 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स

यह हॉलीवुड एक्टर रॉबी विलियम्स की डॉक्युमेंट्री है, जिसमें उनके शुरुआती दिनों और संघर्ष को दिखाया गया है।

द बुकेनियर्स (The Buccaneers)

रिलीज डेट: 8 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: एप्पल टीवी

इस ब्रिटिश कॉमेडी-ड्रामा सीरीज का निर्देशन सुजीना व्हाइट ने किया है। ये शो लंदन में रहीं अमेरिकी लड़कियों की लाइफ को दिखाता है।

द सैंटा क्लॉज सीजन 2

(The Santa Clauses Season 2)

रिलीज डेट: 8 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी+हॉटस्टार

विजिलांटे (Vigilante)

रिलीज डेट: 8 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी+हॉटस्टार

लेबल

रिलीज डेट: 10 नवम्बर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: डिज्नी प्लस हॉटस्टार

यह तमिल ड्रामा शो है, जो तमिल के अलावा तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, बंगाली, मराठी और हिंदी में स्ट्रीम किया जाएगा। सीरीज का निर्देशन अरुणराजा कामराज ने किया है। जय और तान्या होपे मुख्य भूमिकाओं में हैं। अरुणराजा की यह पहली वेब सीरीज है। जय प्रभाकर नाम का किरदार निभा रहे हैं, जिसका अतीत उसके न्याय पाने की जद्दोजहद के आड़े आ जाता है। 

007: रोड टू ए मिलियन

(007: Road to a Million)

रिलीज डेट: 10 नवंबर 2023

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो

यह भी पढ़ें: The Railway Men- झकझोर देने वाला है भोपाल गैस त्रासदी पर बनी 'द रेलवे मेन' का ट्रेलर, जब शहर बन गया कब्रिस्तान

क्रश्ड सीजन 3

रिलीज डेट: 10 नवम्बर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन मिनीटीवी

इस स्कूल रोमांस में पहले दो सीजनों के बाद कहानी आगे बढ़ेगी।

हैक-क्राइम-ऑनलाइन

रिलीज डेट: 10 नवम्बर

ओटीटी प्लेटफॉर्म: अमेजन मिनीटीवी

यह साइबर क्राइम पर आधारित वेब सीरीज है, जिसमें पुलिस की टीम कुछ चौंकाने वाले अपराधों को सॉल्व करते दिखेगी।