Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ratri Ke Yatri 2: ड्रामा, इमोशन और सेंसुअलिटी की 5 दिलचस्प कहानियां, जो बदल देगी रेड लाइट एरिया पर आपका नजरिया

Hungama Originals का लोकप्रिय शो Ratri Ke Yatri का दूसरा सीजन आ रहा है जहां आप 5 अनोखी कहानियों के कैरेक्टर्स से रूबरू होंगे जो किसी वजह से रेड-लाइट एरिया की ओर रुख करते हैं। ये वजह कुछ भी हो सकता है।

By Priti KushwahaEdited By: Updated: Fri, 14 Oct 2022 11:54 AM (IST)
Hero Image
Photo Credit : Ratri Ke Yatri 2 Instagram Photos Screenshot

ब्रांड डेस्क। लाइफ रोलर कॉस्टर की तरह है, जहां पर खुशी है, तो गम भी अथाह है। यहां हर कोई अपनी ख्वाहिश लेकर जी रहा है और उसे पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है, लेकिन हर किसी की किस्मत एक जैसीनहीं होती, इसलिए नतीजे भी एक समान नहीं दिखते। और जब नतीजे मन-मुताबिक नहीं आते व जो सोचा हुआ है वो अधूरा रह जाता है, तो उस समय हमें एक सहारे की जरूरत होती है। वो सहारा हम अपने परिवार, दोस्तों या किसी अंजान में खोजते हैं, ताकि हम अपनी हार को भुला सके और जीवन में एक नई सोच के साथ आगे बढ़ सके।

जीवन के किसी मोड पर कौन अजनबी हमारी कहानी का हिस्सा बनेगा, हमें पता नहीं होता। हमें लगता है कि हम अपनी कहानी खुद लिख रहे हैं, लेकिन भाग्य हमें कहीं और ले जाता है। और जब व्यक्ति को संतुष्टि नहीं मिलती और उलझन व मानसिक दर्द बढ़ता चला जाता है तब वह अपनी जिंदगी की गाड़ी को दूसरी राह पर मोड़ लेता है, और Ratri Ke Yatri की तलाश में जुट जाता है।

Hungama Originals का लोकप्रिय शो Ratri Ke Yatri का दूसरा सीजन आ रहा है, जहां आप 5 अनोखी कहानियों के कैरेक्टर्स से रूबरू होंगे, जो किसी वजह से रेड-लाइट एरिया की ओर रुख करते हैं। ये वजह कुछ भी हो सकता है। इस सीजन में आपको ड्रामा, इमोशन और सेंसुअलिटी का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा। इन पांच कहानियों में आपको वो लोग मिलेंगे जो भावनात्मक दर्द और सामाजिक द्वेष के शिकार हैं। हर कहानी का एक कैरेक्टर जीवन में पहली बार रेड-लाइट एरिया का दौरा करता है, जहां उसे एक अलग अनुभव होता है।

यहां देखें Ratri Ke Yatri सीजन 2 का वीडियो -                                                                                        

ये पांच कहानी है - एक राजनेता का दंभी गुर्गा जो अपने नेता के विचारों के अनुरूप नहीं है, उसके लिए गहरी घृणा रखता है, एक-दूसरे से शादी करने के लिए चरम सीमा तक जाने को तैयार एक प्रेमी युगल, एक दूल्हा अपनी शादी से भाग रहा है, एक रहस्यमय विजिट जो एक प्रतिद्वंद्वी का सामना करने के लिए तैयार है, और एक स्थानीय चोर जिसे एक वेश्यालय में कुछ अधिक कीमती चीज मिलती है। रेड-लाइट एरिया की ओर इन किरदारों के जाने की वजह चाहे कोई भी है, एक रात के बाद हर किरदार का नजरिया बदल जाता है।

कुछ लोग रेड लाइट एरिया में शारीरिक सुख पाने जाते हैं तो कुछ सांत्वना और स्वतंत्रता। ये सभी लोग कुछ ऐसा हासिल करना चाहते हैं जो पहले उनके जीवन में नहीं हुआ। और Ratri Ke Yatri - 2 ऐसी ही पांच किरदारों की कहानी है, जो रेड-लाइट एरिया को लेकर आपके नजरिये को बदल देगी। इसमें आपको ऐसे किरदार देखने को मिलेंगे जो समाज द्वारा बनाए गए विचारों पर रौशनी डालेंगे। इसे आप Hungama Originals पर जल्द देख सकते हैं। इस नए सीजन में मोनालिसा, रश्मि देसाई, अदा खान, शरद मल्होत्रा, अबीगैल पांडे, मोहित अबरोल, शेफाली जरीवाला, मीरा देवस्थले, शक्ति अरोड़ा, भाविन भानुशाली, प्रियल गोर, सुयश और आकाश दाभाडे जैसे लोकप्रिय कलाकार हैं, जिन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दिया है।

लेखक- शक्ति सिंह

Note - यह आर्टिकल ब्रांड डेस्‍क द्वारा लिखा गया है।