Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Saas, Bahu Aur Flamingo से डिंपल कपाड़िया का खूंखार लुक जारी, डिज्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होगी वेब सीरीज

Saas Bahu Aur Flamingo डिंपल कपाड़िया की आगामी वेब सीरीज सास बहु और फ्लेमिंगो वेब सीरीज का पहला लुक जारी कर दिया गया है। इसमें डिंपल कपाड़िया को एक गन लेकर फायर करते हुए देखा जा सकता है।

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh KumarUpdated: Thu, 06 Apr 2023 10:20 PM (IST)
Hero Image
Saas, Bahu Aur Flamingo, Saas, Bahu Aur Flamingo new poster

नई दिल्ली, जेएनएन। Saas, Bahu Aur Flamingo: डिज्नी प्लस हॉटस्टार की ओरिजिनल वेब सीरीज सास, बहू और फ्लेमिंगो का नया वर्जन आ गया है। इसका निर्देशन होमी अदाजानिया ने किया है। इसमें डिंपल कपाड़िया, राधिका मदान, अंगिरा धर और इशा तलवार की अहम भूमिका है। वहीं, शो में आशीष वर्मा, मदन मित्रा, उदित अरोड़ा, दीपक डोबरियाल और मोनिका डोगरा भी नजर आएंगे। यह वेब सीरीज 5 मई को लांच होगी।

वेब सीरीज सास-बहू के बीच एक नया ड्रामा लेकर आ रही है

यह वेब सीरीज सास-बहू के बीच एक नया ड्रामा को लेकर आ रही है। इसमें एक खूंखार सासू मां होगी, वहीं, चतुर बहू देखने को मिलेगी। डिज्नी प्लस हॉटस्टार के कंटेंट हेड गौरव बनर्जी ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'सास बहू और फ्लेमिंगो के साथ हम एक ऐसा शो लेकर आ रहे हैं, जिसमें सास-बहू के रिश्ते में नया ड्रामा देखने को मिलेगा।'

View this post on Instagram

A post shared by 𝔻𝕚𝕞𝕡𝕝𝕖 ℂ𝕙𝕦𝕟𝕟𝕚𝕓𝕙𝕒𝕚 𝕂𝕒𝕡𝕒𝕕𝕚𝕒 (@dimplekapadia_dk)

डिंपल कपाड़िया ने कहा, 'कई महिलाएं शो में अहम भूमिका में नजर आएंगी'

अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने इस बारे में बताते हुए कहा, 'कई खतरनाक महिलाएं इस शो में अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। इसमें कई अलग तरह की भूमिकाएं हैं, जिनको आपको देखने को मिलेगा। यह शो निर्देशक होमी अदजानिया के दिमाग की तरह ही पागल है। इसमें फैमिली ड्रामा के अलावा कई नई चीजें देखने को मिलेगी।'

डिंपल कपाड़िया रणबीर कपूर के साथ फिल्म में भी नजर आई थी

डिंपल कपाड़िया फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी फिल्मों से जुड़ी बातें बताती हैं। वह हाल ही में रणबीर कपूर के साथ फिल्म में भी नजर आई थी। इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर के अलावा श्रद्धा कपूर की भी अहम भूमिका थी। 

होमी अदजानिया फिल्म निर्देशक है

होमी अदजानिया फिल्म निर्देशक है। उन्होंने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी पसंद की जाती है। वह फिल्मों में कुछ नया लाने का प्रयास करते है। अब दर्शक उनकी इस वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। फैंस में इसे लेकर उत्सुकता भी है। वह इसके पोस्टर पर भी मजेदार कमेंट्स कर रहे है।

View this post on Instagram

A post shared by Rishi_Neetu_love_forever❤️ (@rishikapoor_forever)