Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

The Wheel Of Time 2 Release Date: प्राइम वीडियो की सीरीज के 'सीजन 2' की तारीख पक्की, मुफ्त में देखें पहला सीजन

The Wheel Of Time Season 2 Release Date प्राइम वीडियो की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीजों में द व्हील ऑफ टाइम भी शामिल है। इसका पहला सीजन 2021 में रिलीज हुआ था। तीसरा सीजन लगभग दो साल बाद आ रहा है।

By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthUpdated: Wed, 24 May 2023 09:16 PM (IST)
Hero Image
The Wheel Of Time Season 2 Release Date. Photo- Prime Video

नई दिल्ली, जेएनएन। The Wheel Of Time Release Date: अमेजन प्राइम वीडियो की फैंटेसी एडवेंचर वेब सीरीज द व्हील ऑफ टाइम के दूसरे सीजन की रिलीज डेट का एलान कर दिया गया है। प्राइम वीडियो की इस सीरीज का पहला सीजन सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में शामिल हो गया था। बुधवार को प्लेटफॉर्म ने इसके दूसरे सीजन का इंतजार कर रहे फैंस को रिलीज डेट बताकर उन्हें सुकून बख्शा है। 

कब रिलीज होगा द व्हील ऑफ टाइम का दूसरा सीजन?

प्राइम वीडियो द्वारा साझा की गयी जानकारी के अनुसार, द व्हील ऑफ टाइम सीजन 2 पहली सितम्बर को प्लेटफॉर्म पर आएगा। यह दुनियाभर में 240 से अधिक देशों में एक साथ प्रसारित होगा।

मुफ्त में देखें पहला सीजन

खास बात यह है कि दूसरे सीजन से पहले इसका पहला सीजन प्राइम वीडियो पर 14 जुलाई से फ्री स्ट्रीम किया जा सकेगा। यह ऑफर एक महीने तक उपलब्ध रहेगा, यानी वो ग्राहक भी सीरीज देख सकेंगे, जिनके पास प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन नहीं है। 

द व्हील ऑफ टाइम किस नॉवल पर बनी है?

द व्हील ऑफ टाइम, रॉबर्ट जॉर्डन के सबसे ज्यादा बिकने वाली नॉवेल पर आधारित है। इसकी कहानी एक भले फार्म ब्वॉय रैंड अलथोर के बारे में है, जिसे बाद में पता चलता है कि वो द ड्रैगन रेबॉर्न है। यह ताकत इतिहास में से निकली है, जो दुनिया को बना सकती है और तोड़ भी सकती है।

जादूगरों की एक फौज उसे बुरी शक्तियों से बचाने में जुटी है, ताकि वो बुरी ताकत ना बन सके। इस लड़ाई में दुनियाभर के योद्धा शामिल हो रहे हैं। 

रैंड को जिस महिला ने खोजा और उसे गाइड किया था, वो अब शक्तिहीन हो चुकी है। लिहाजा मदद नहीं कर सकती। इसलिए उसे पॉवर के दूसरे सोर्सेज की तलाश करनी है।

क्या है द व्हील ऑफ टाइम की स्टार कास्ट?

द व्हील ऑफ टाइम में मोइराइन डामोड्रेड का किरदार रोसमंड पाइक ने निभाया है, जबकि डेनियल हेनी ने लैन मंदरागोरन को रोल निभाया है। इनके अलावा जो रॉबिन्स,  मेडेलिन मैडेन, मारकस रदरफोर्ड भी अहम किरदारों में हैं।

द व्हील ऑफ टाइम को टेलीविजन के लिए कार्यकारी निर्माता और शोरनर रैफ जुडकिंस ने अडेप्ट किया है। आठ एपिसोड्स का पहला सीजन 2021 में आया था।