Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OTT Release: कांतारा, छेलो शो, चुप, खाकी... इस हफ्ते ओटीटी पर आ रहीं इतनी फिल्में और वेब सीरीज

Upcoming Web Series Films This Friday सनी देओल दुलकर सलमान और मृणाल ठाकुर की फिल्म इस हफ्ते ओटीटी पर आ रही है। वहीं छेलो शो भी ओटीटी पर आ रही है। इनके अलावा कई सीरीज भी रिलीज होंगी।

By Manoj VashisthEdited By: Updated: Wed, 23 Nov 2022 07:43 PM (IST)
Hero Image
Upcoming Web Series And Films This Friday 25th November. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते कई ऐसी फिल्में आ रही हैं, जो सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं और अब ओटीटी का रुख कर रही हैं। वहीं, कुछ दिलचस्प क्राइम वेब सीरीज भी स्ट्रीम की जा रही हैं। कांतारा दक्षिण भारतीय भाषाओं में इस हफ्ते आ जाएगी। वहीं, ऑस्कर अवॉर्ड के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि छेलो शो और सनी देओल की चुप भी इसी हफ्ते ओटीटी पर आ रही हैं। ये दोनों फिल्मों सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। कुछ वेब सीरीजों के अगले सीजन भी स्ट्रीम किये जा रहे हैं। 

23 नवम्बर को प्राइम वीडियो पर गुडनाइट ऑप्पी आ गयी है। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म है, जिसमें मंगल ग्रह पर गये रोवर अपॉरच्युनिटी (ऑप्पी) की कहानी दिखायी जाएगी। इस फिल्म में एंजेला बेसेट ने नैरेशन दिया है। नेटफ्लिक्स पर साइ फाइ कॉमेडी शो वेडनेसडे अंग्रेजी में स्ट्रीम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: OTT Psychological Thriller Films- 'ब्रीद 2' देख ली हो तो वीकेंड के लिए पेश हैं ये 7 थ्रिलर फिल्में और सीरीज

24 नवम्बर को सुपरहिट कन्नड़ फिल्म कांतारा अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। रिषभ शेट्टी निर्देशित फिल्म फिलहाल कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम में स्ट्रीम की जा रही है। हिंदी वर्जन को अभी रोक लिया गया है। कांतारा हिंदी अभी भी सिनेमाघरों में है।

25 नवम्बर ओटीटी रिलीज

छेलो शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। पान नलिन निर्देशित यह फिल्म मूल रूप से गुजराती में है। प्लेटफॉर्म पर यह हिंदी में भी स्ट्रीम की जाएगी। 2023 में होने वाले ऑस्कर अवॉर्ड समारोह की बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म केटेगरी में दूसरे देशों की फिल्मों से कॉम्पीट करेगी।

अंग्रेजी में फिल्म का शीर्षक द लास्ट फिल्म शो है। छेलो शो निर्देशक पान नलिन की सेमी-बायोग्राफी भी है। उनके बचपन के कुछ किस्से पटकथा का हिस्सा बने हैं। फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आ चुकी है।

जी5 पर आर बाल्की की थ्रिलर फिल्म चुप- रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट स्ट्रीम होगी, जो सितम्बर में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। सनी देओल दुलकर सलमान, श्रेया धन्वंतरि और पूजा भट्ट लीड रोल्स में हैं। 

सोनी लिव पर गर्ल्स हॉस्टल का तीसरा सीजन स्ट्रीम होगा। इस शो में एहसास चन्ना, सृष्टि श्रीवास्तव, पारुल गुलाटी, सिमरन नाटेकर, तृप्ति खामकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह शो हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जाएगा। 

नेटफ्लिक्स पर खाकी- द बिहार चैप्टर शो आ रहा है। यह क्राइम ड्रामा एक्शन शो है, जिसमें अविनाश तिवारी और करण टैकर मुख्य भूमिकाओं में हैं। रवि किशन, आशुतोष राणा, जतिन सरना, निकिता दत्ता और अनूप सोनी भी अहम भूमिकाओं में दिखेंगे।

यह भी पढ़ें: Netflix Film Qala Trailer- रिलीज हुआ नेटफ्लिक्स की फिल्म काला का ट्रेलर, इरफान के बेटे बाबिल कर रहे हैं डेब्यू

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर द गार्जियंस ऑफ द गैलेक्सी हॉलीडे स्पेशल फिल्म अंग्रेजी में रिलीज होगी। यह फिल्म मुख्य रूप से टेलीविजन के लिए ही बनायी गयी है और इस सीरीज के सभी प्रमुख कलाकार इसमें नजर आएंगे। 

नेटफ्लिक्स पर ड्रामा, एक्शन मलयालम फिल्म पेडावेट्टु स्ट्रीम होगी। 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रिंस तमिल और तेलुगु में आ रही है। यह कॉमेडी फिल्म है। 

लायंसगेट प्ले पर होम इकोनॉिक्स का तीसरा सीजन स्ट्रीम होगा। यह एक परिवार में भाई-बहनों के आपसी रिश्ते को दिखाती है। टॉम मिडिल क्लास लेखक है। कॉनर उसका छोटा भाई और सारा बहन है, जो हमेशा अच्छा करने में यकीन रखती है। आर्थिक मामलों को लेकर इनके बीच खींचतान चलती रहीत है। शो में जिम्मी टैट्रो, केटलिन मैकजी, कालरा सूजा र सशीर जामटा प्रमुख किरदारों में हैं। 

पैराडाइज सिटी का निर्देशन चक रसल ने किया है। फिल्म में ब्रुस विलिस, जॉन ट्रवोल्टा और प्राया लुंडबर्ग मुख्य भूमिकाओं में हैं। ब्रुस विलिस के किरदार रायन स्वान का कत्ल हो जाता है, जिसके बाद रायन हवाई क्राइम माफिया पर कहर बनकर टूटता है।