Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

OTT Movies This Weekend: सिनेमाघरों में मिस कर दिया तो इस वीकेंड ओटीटी पर देखें ये 10 फिल्में

10 Movies To Watch On OTT This Weekend अक्षय कुमार की मिशन रानीगंज और भूमि पेडनेकर की थैंक यू फॉर कमिंग स्ट्रीम हो गयी है। इनके अलावा कई अंग्रेजी और साउथ की फिल्में भी इस वीकेंड के लिए ओटीटी पर आई हैं जिनके साथ मनोरंजन कर सकते हैं। इनमें चित्ता उल्लेखनीय तमिल फिल्म है जो हिंदी में भी स्ट्रीम की गयी है।

By Manoj VashisthEdited By: Manoj VashisthUpdated: Fri, 01 Dec 2023 08:38 PM (IST)
Hero Image
मिशन रानीगंज और थैंक यू फॉर कमिंग नेटफ्लिक्स पर आई हैं। फोटो- इंस्टाग्राम

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिनेमाघरों में रणबीर कपूर की एनिमल और विक्की कौशल की सैम बहादुर रिलीज हो गयी हैं। दोनों फिल्मों इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हैं।

मगर, आपका मन सिनेमाघरों तक जाने का नहीं है तो ओटीटी पर भी इस हफ्ते मनोरंजन का भरपूर इंतजाम है और ऐसी कई फिल्में ओटीटी पर आ रही हैं, जो पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं। इन फिल्मों को अब घर पर अपनी सुविधानुसार देख सकते हैं।

मिशन रानीगंज

अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा की फिल्म नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार से स्ट्रीम होने लगी है। हाल ही में उत्तरकाशी में एक टनल में में फंसे 41 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया है। इस घटना की संजीदगी समझने के लिए मिशन रानीगंज देखी जा सकती है, जो रानीगंज की कोयला खदान में मजदूरों के फंसने और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने की सच्ची कहानी पर बनी है।

यह भी पढे़ं: OTT Movies And Web Series- थिएटर्स में 'एनिमल' और 'सैम बहादुर' की टक्कर तो ओटीटी पर भी होगा जमकर बवाल

थैंक यू फॉर कमिंग

भूमि पेडनेकर और शहनाज गिल स्टारर फिल्म नेटफ्लिक्स पर आ गयी है। एडल्ट कॉमेडी फिल्म का निर्माण एकता कपूर और रिया कपूर ने किया है। फिल्म में अनिल कपूर भी एक खास भूमिका में हैं, जो फिलहाल एनिमल में रणबीर कपूर के पापा के किरदार में हैं।

चित्ता

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई तमिल फिल्म चित्ता का निर्देशन एसयू अरुण कुमार ने किया है। फिल्म में सिद्धार्थ, निमिषा सजयन और अंजलि नायर मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म हिंदी में भी स्ट्रीम की गयी है।

कैंडी केन लेन

प्राइम वीडियो पर कैंडी केन लेन रिलीज हुई है। एडी मर्फी अभिनीत यह क्रिसमस हॉलीडे फिल्म है। 

इंडियाना जोन्स एंड द डायल ऑफ डेस्टिनी

इंडियाना जोन्स फ्रेंचाइजी की फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गयी है। यह फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर आयी है। हेनरी फोर्ड फिल्म में आखिरी बार इस किरदार में दिखे हैं।

द इक्वेलाइजर 3

नेटफ्लिक्स पर द इक्वेलाइजर 3 आ गयी है। डेंजिल वाशिंगटन अभिनीत एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी है। 

डिटेक्टिव नाइट- रोग

लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम हो रही इस फिल्म में ब्रुस विलिस ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह एक्शन थ्रिलर फिल्म है।

मे दिसम्बर

नेटफ्लिक्स पर आई मे दिसंबर (May December) ड्रामा फिल्म है। टॉड हेयनेस के निर्देशन में बनी फिल्म में नैटली पोर्टमैन जूलियन मूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। नैटली फिल्म में एक एक्ट्रेस का रोल निभा रही हैं, जो एक विवादित महिला से मिलने जॉर्जिया जाती है। इस महिला का किरदार नैटली को फिल्म में निभाना है।

800 द मूवी

मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक फिल्म सिनेमाघरों के बाद जिओ सिनेमा पर 2 दिसम्बर को आ रही है।

जरा हटके जरा बचके

विक्की कौशल और सारा अली खान की फिल्म भी 2 दिसम्बर को जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें: Filmfare OTT Awards 2023- इन 9 सीरीज ने जमाई धाक, अब तक नहीं देखीं तो इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर करें बिंज वॉच