Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

10 Best Shoes Brands In India: भारत में 10 सर्वश्रेष्ठ शूज ब्रांड, देखिए लिस्ट

Best Mens Shoes Brands In India - अगर आप जानना चाहते हैं कि भारत में वो कौन से ब्रांड हैं जो पुरूषों महिलाओं और बच्चों के लिए सबसे अच्छे शूज स्लीपर और स्नीकर की पेशकश करते हैं उन्हें यह लेख पड़ना चाहिए।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Deepak Kumar PandeyUpdated: Fri, 12 May 2023 06:35 PM (IST)
Hero Image
10 Best Mens Shoes Brands In India

Best Mens Shoes Brands In India: आप अपने ऑफिस में हो, रिलेटिव के यहां हो या फिर किसी भी मौके पर कहीं गए हों? आपके पैरों में शूज (Shoes), स्नीकर (Sneakers) या बूट (Boots) की एक उत्कृष्ट जोड़ी पहनना जरूरी है, क्योंकि ये पहली चीज होती हैं, जिसका सामने वाला व्यक्ति नोटिस करता है। एक शूज आपके पैरों में केवल आराम ही सुनिश्चित नहीं करता है, बल्कि आपके स्टाइलिश लुक को पूरा करने का भी कार्य करता है। यह कई बार आपके पैर में स्लीपर के मुकाबले चोट लगने से भी बचाने का कार्य करता है।

देखा जाए तो आज भारत में कई फुटवियर ब्रांड (Footwear Brands) हैं, जो अपनी स्पेशल स्टाइल, डिजाइन और मजबूती के लिए दुनिया भर में फेमस हैं। इस लेख में हमने आपके लिए 10 Best Shoes Brands In India की एक सूची तैयार की है, जो एक नए Shoes की खरीददारी करते वक्त आपकी मदद करेगी और आप भी अपने लिए किसी गुणवत्ता वाले शूज की खोज को लेकर ज्यादा परेशान नहीं होंगे।

10 Best Jeans Brands For Men के लिए यहां क्लिक करें. 

10 Best Shoes Brands In India: भारत में 10 सर्वश्रेष्ठ शूज ब्रांड

जैसा कि पहले ही बताया गया है कि भारत के करोड़ों लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए Shoes की पेशकश करने वाले कई फुटवियर ब्रांड हैं, जिनके प्रोडक्ट लाइट और ड्यूरेबल होने के साथ-साथ लोकप्रिय भी हैं। आइए Top 10 Shoes Brands के बारे में विस्तार से जानते हैं।

1. एडिडास शूज (Adidas Shoes)

एडिडास दुनिया के सबसे पुराने Shoes Brands में से एक है, जिसकी स्थापना जर्मनी में 18 अगस्त 1049 में एडोल्फ डेसलर (Adolf Dassler) द्वारा की गई थी। यह कंपनी भारत में भी अपना कारोबार करती है और शूज, स्लीपर, स्नीकर के साथ-साथ कपड़े और उपकरण (Accessories) का निर्माण करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रीबॉक (Reebok), टेलरमेड (TaylorMade) और रंटैस्टिक (Runtastic) सभी एडिडास ग्रूप का ही हिस्सा हैं।

(इसे देखिए - Adidas Mech Dune M Shoes Price: Rs 2,385)

एडिडास यूरोप का सबसे बड़ा स्पोर्ट्सवियर निर्माता है और नाइके के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है। एडिडास के पास भारत में 3,000 से अधिक शॉप का एक नेशनल नेटवर्क है और इसके पास पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट की एक लंबी रेंज हैं। इसकी उपस्थिति अमेजन और फ्लिपकॉर्ट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी है। एथलेटिक क्षेत्र से संबंधित शूज भी आपको एडिडास के स्टोर पर मिलते हैं।

2. बाटा शूज (Bata Shoes)

बाटा इंडिया भी Best Shoes Brands In India की लिस्ट का एक प्रमुख दावेदार है और यह कंपनी देश की सबसे बड़ी फुटवियर रिटेलर व उद्योग के चैंपियन में से एक है। हालाँकि यह भारतीय ब्रांड नहीं है। यह ब्रैंड शूज और Accessories बनाने और उसकी आपूर्ति करने के कारोबार में है। कंपनी को तीन व्यावसायिक यूनिट में बाटा गया है, जिसमें बाटा, बाटा इंडस्ट्रियल्स (सेफ्टी शूज) और एडब्ल्यू लैब शामिल है। इस कंपनी का स्वामित्व बाटा फैमिली के पास है।

(इसे देखिए - BATA Mens Denim Casual Shoes Price: Rs 919)

बाटा इंडिया (Bata India) वॉल्यूम के मामले में दुनिया की सबसे बड़ी शूमेकर में से एक है, जिसकी 70 से अधिक देशों में 5,300 से अधिक स्टोर पर उपस्थिति है और यह 18 देशों में इसका उत्पादन होता है। यह कंपनी प्रतिस्पर्धी लागत पर उच्च क्वालिटी वाले सामान की पेशकश करती है और लोगों के लिए खरीददारी को आसान बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के भुगतान का विकल्प प्रदान करती है। चाहे आप कैजुअल (Casual Shoes) की तलाश कर रहे हों या फॉर्मल शूज (Formal shoes) की, बाटा के पास आपके लिए कई ऑप्शन है। इसकी स्थापना 24 अगस्त 1894 में हुई थी।

3. लिबर्टी शूज (Liberty Shoes)

(इसे देखिए - Liberty Men MTR-04 Sports Shoes Price: Rs 879)

लिबर्टी शूज़ लिमिटेड एक भारतीय शू कंपनी है, जिसकी स्थापना साल 1954 में हरियाणा के करनाल में किया गया था। यह कंपनी अब अपने छह निर्माण साइट के माध्यम से हर दिन 50,000 जोड़ी शूज बनाती है और उन्हें भारत के बाहर 25 देशों में बेचती है। लिहाजा लिबर्टी भी Best Shoes Brands In India की लिस्ट का एक प्रमुख दावेदार है। यह कंपनी वर्तमान में लेदर शूज (Leather Shoes) और नान लेदर शूज (Non Leather Shoes) का उत्पादन करती है।

4. मोची शूज (Mochi Shoes)

(इसे देखिए - Mochi Men's Leather Boots Price: Rs 3,490)

मोची भारत का एक लोकप्रिय फुटवियर ब्रांड (Footwear Brands) है और साल 2002 में बैंगलोर में अपनी स्थापना के बाद से ही करोड़ो लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब हुई है। यह ब्रांड उन लोगों के लिए अपने प्रोडक्ट की पेशकश करती है, जो प्रतिस्पर्धी कीमत पर अपने लिए Accessories चाहिए। यह ब्रांड अपने मौलिकता और रचनात्मकता के लिए जाना जाता है और यही वजह है कि इसे भी Best Shoes Brands In India की लिस्ट में रखा गया है।

5. नाइकी शूज (Nike Shoes)

नाइकी ब्रांड अमेरिकी की मल्टीनेशनल कंपनी है, जो दुनिया भर में जूते, कपड़े, उपकरण, सहायक उपकरण और सेवाओं की डिजाइन, विकास, निर्माण और बिक्री करता है। यह कंपनी भारत में एथलेटिक शूज (Athletic Shoes) और कपड़ों के साथ-साथ Sports Equipment का एक महत्वपूर्ण निर्माता है। इस ब्रांड की स्थापना फिल नाइट और बिल बोमरन ने 1964 में किया था।

(इसे देखिए - Nike Mens Air Max Impact 4 Running Shoe Price: Rs 5,946)

दुनिया की सबसे बड़ी स्पोर्ट्सवियर कंपनी में से नाइकी कई प्रसिद्ध खिलाड़ियों और समूहों का समर्थन करती है। नाइकी के पास भारत में 1,000 से अधिक आउटलेट्स का मल्टीनेशनल नेटवर्क है और इसके पोर्टफोलियो में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए एससेरीज की एक लंबी लिस्ट है। नाइकी भारत में गुणवत्ता वाले शूज के अलावा शर्ट और अन्य एसेसरीज को भी पेश करता है। यही वजह है कि इसे भी Best Shoes Brands In India की लिस्ट में रखा गया है।

6. प्यूमा शूज (Puma Shoes)

(इसे देखिए - Puma Unisex-Adult Rebound Layup Sl Mid Boot Price: Rs 2,385)

जर्मनी की मल्टीनेशनल कंपनी प्यूमा शूज, कपड़े और Accessories का निर्माण करती है। इसकी स्थापना रुडोल्फ डैस्लर ने 1948 में किया था और इसका मुख्यालय जर्मनी के हर्जोगेनौराच में स्थिति है। यह ब्रांड कई खेलों और प्रसिद्ध खिलाड़ियों को भी सपोर्ट करता है। प्यूमा वैश्विक स्तर पर 13,000 से भी ज्यादा लोगों को रोजगार देता है और 120 से भी अधिक देशों में अपना कारोबार करता है। यह भारत में सबसे अच्छा Sports Shoes Brands है।

7. रिबॉक शूज (Reebok Shoes)

(इसे देखिए - Reebok Mens Tread Lite Lux Lp Running Shoes Price: Rs 1,651)

रीबॉक इंटरनेशनल लिमिटेड भारत में एक लोकप्रिय फुटवियर और कपड़ों की कंपनी है, जो साल 2005 से ही जर्मनी की दिग्गज कंपनी एडिडास की सहायक रही है। रिबॉक फिटनेस, रनिंग शूज (Running Shoes) और क्रॉसफिट के लिए परिधान और जूते बनाती व बेचती है। यह Best Shoes Brands In India है, जो कि अपनी उच्च गुणवत्ता वाली सामान के लिए जानी जाती है। यही वजह है कि यह एथलीटों और फिटनेस के प्रति उत्साही लोगों के बीच लोकप्रिय है। इसकी स्थापना 1958 में यूनाइटेड स्टेट में किया गया था।

8. रेड चीफ शूज (Red Chief Shoes)

रेड चीफ है तो लेदर ही होगा. यह कथन भारत के कानपुर बेस्ड रेडचीफ की पहचान है। रेड चीफ उन चुनिंदा Best Shoes Brands In India है, जिसका शूज मार्किट में आज भी दबदबा कायम है। यह ब्रांड देश में सबसे बेहतरीन चमड़े के जूते (Leather Shoes) बनाती है। रेड चीफ के मालिक का नाम मनोज ज्ञानचंदानी हैं और इसकी शुरूआत 1997 में किया गया था।

(इसे देखिए - RED CHIEF Leather with Lace Casual Shoes Price: Rs 2,969)

इस कंपनी की स्थापना डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाला ब्रांड “घड़ी” ने किया था। रेड चीफ लोगों के लिए लंबी रेंज में शूज, स्लीपर, स्नीकर्स, केशुअल शूज, सेंडल, लोफर का निर्माण करती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि रेड चीफ अब केवल शूज ही नहीं, बल्कि शर्ट्स, टी-शर्ट्स, जैकेट्स, स्वेटर्स, जीन्स, ट्राउज़र्स, कुरता, लोअर के साथ-साथ बेल्ट, सॉक्स, बैग्स, स्प्रे का भी निर्माण करती है।

9. रेड टेप शूज (Red Tape Shoes)

(इसे देखिए - Red Tape Men's Walking Shoes Price: Rs 1,333)

Best Shoes Brands In India की लिस्ट में रेड टैप भी एक बड़ा नाम है, जो कि रेड चीफ की तरह एक भारतीय कंपनी है। इसकी स्थापना 5 सितंबर 1979 को भारत के उत्तर प्रदेश के कानपुर की गई थी, जिसकी पैरेंटल कंपनी का नाम मिर्जा इंटरनेशनल कंपनी (Mirza International Company) है। इस ब्रांड के पोर्टफोलियो में आप सबके लिए 1000 रुपये से लेकर 3000 रुपये की रेंज में बेस्ट शूज और Boots हैं।

10. वूडलैंड शूज (Woodland Shoes)

वूडलैंड भारत के Apparel और फैशन जगत में एक जाना पहचाना नाम है और इसकी स्थापना साल 1992 में हुई थी। यह Shoes Brands मूलरूप से कनाडा की कंपनी है और अपने विभिन्न प्रकार के पैटर्न और मोटे डिजाइनों वाले मजबूत व टिकाऊ Shoes और Boots के लिए जानी जाती है।

(इसे देखिए - Woodland Mens G 4092nw Sneaker Price: Rs 3,146)

वास्तव में यह शूज ब्रांड जूते, चप्पल और सैंडल के साथ-साथ उसके Accessories का भी निर्माण करती है। इसके शूज काफी स्टाइलिश और टिकाऊ माने जाते हैं, जो प्रमुख यूएसपी भी है। एसेसरीज की एक विशाल विविधता की पेशकश करने के अलावा वुडलैंड अपने जबरदस्त कस्टमर सपोर्ट के लिए भी जानी जाती है।

अमेजन पर सभी Top Shoes Brands की करें जांच.

Disclaimer: यहां कीमतें अमेजन के संबंध में परिवर्तन के अधीन हैं।