Move to Jagran APP

गुजरात के गांधीनगर में पकड़ा गया नकली जज, विवादित मामलों की फर्जी कोर्ट में करता था सुनवाई; हड़प ली अरबों की सरकारी जमीन

गुजरात के अहमदाबाद से एक शख्स का नकली जज बनने का मामला सामने आया है। शख्स ने फर्जी जज बनकर विवादित जमीन पर भी फैसला भी सुनाया आरोपी का नाम मॉरिस सैमुअल है। बतौर ऑर्बिट्रेटर (मध्यस्थ) नकली जज मॉरिस ने अरबों रुपए की करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन अपने नाम कर ऑर्डर पारित किए। यह फर्जी कोर्ट पिछले पांच साल से चल रहा था।

By Jagran News Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Tue, 22 Oct 2024 04:32 PM (IST)
Hero Image
गुजरात के गांधीनगर में नकली जज गिरफ्तार (फोटो-सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, गांधीनगर। गुजरात के अहमदाबाद से एक शख्स का नकली जज बनने का मामला सामने आया है। शख्स ने फर्जी जज बनकर विवादित जमीन पर भी फैसला भी सुनाया, आरोपी का नाम मॉरिस सैमुअल है। बतौर ऑर्बिट्रेटर (मध्यस्थ) नकली जज मॉरिस ने अरबों रुपए की करीब 100 एकड़ सरकारी जमीन अपने नाम कर ऑर्डर पारित किए।

ऐसे में हैरानी की बात यह है कि ये यह फर्जी कोर्ट पिछले पांच साल से चल रहा था। अब अहमदाबाद पुलिस ने मॉरिस को नकली जज बनकर लोगों को धोखा देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ऑफिस को बनाया था फर्जी अदालत

बताया जा रहा है मॉरिस उन लोगों को फंसाता था, जिनके जमीनी विवाद को लेकर चल रहे केस पेंडिंग थे और ये सभी केस शहर के सिविल कोर्ट में पेंडिंग थे, साथ ही वह अपने मुवक्किलों से उनके मामले को सुलझाने के लिए फीस के तौर पर कुछ पैसा लेता था, वह अक्सर मुवक्किलों को गांधीनगर में अपने ऑफिस में बुलाता था। ऑफिस को बिल्कुल अदालत की तरह डिजाइन किया गया था।

11 से ज्यादा मामलों में हुआ ऑर्डर पारित

मॉरिस केस से जुड़ी दलीलें सुनता और ट्रिब्यूनल के अधिकारी के रूप में आदेश पारित करता था। इतना ही नहीं, उसके साथी अदालत के कर्मचारी या वकील के रूप में खड़े होकर यह दिखाते थे कि कार्रवाई असली है। इस तरकीब से आरोपी मॉरिस 11 से ज्यादा मामलों में अपने पक्ष में ऑर्डर पारित कर चुका था।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 170, 419, 420, 465, 467 और 471 के तहत मामला दर्ज किया है।

मणिनगर पुलिस स्टेशन में कई मामले दर्ज

साथ ही मणिनगर पुलिस स्टेशन में भी उसके खिलाफ पहले से एक और मामला दर्ज है, जिसमें धारा 406, 420, 467, 468 और 471 शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांज गहराई से जारी हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।