Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Salary Hike: देश में यहां मिला कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 30 प्रतिशत बढ़ा वेतन

गुजरात सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के वेतन में सरकार ने 30 प्रतिशत की वृद्धि की है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह फैसला लिया है। इस फैसले के बाद सरकार पर करीब 549 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiUpdated: Wed, 18 Oct 2023 08:53 PM (IST)
Hero Image
कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के वेतन में 30 फीसदी का इजाफा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। गुजरात में 61 हजार से अधिक कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों को राज्य सरकार ने दिवाली का तोहफा दिया है। कॉन्ट्रैक्ट कर्मियों के वेतन में सरकार ने 30 प्रतिशत की वृद्धि की है। इनमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से लेकर कांस्टेबल, पुलिस उपनिरीक्षक, उप तहसीलदार वर्ग के कर्मचारी व अधिकारी शामिल हैं। गांधीनगर में बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यह निर्णय लिया।

61 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को होगा फायदा

सरकार के प्रवक्ता एवं स्वास्थ्य मंत्री ऋषीकेश पटेल ने बताया कि राज्य के विभिन्न विभागों में कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन में सीधे 30 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। राज्य सरकार की तिजोरी पर इससे करीब 549 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। सरकार के इस निर्णय से 61,560 कर्मचारियों और अधिकारियों को लाभ होगा। उन्होंने बताया कि वर्ग- 3 व वर्ग- 4 के कांट्रैक्ट कर्मियों की ओर से लंबे समय से वेतन वृद्धि की मांग की जा रही थी। एक अक्टूबर 2023 से ये प्रभावी होगा।

सरकारी कर्मचारियों को केंद्र सरकार का तोहफा

उधर, केंद्र सरकार ने भी सरकारी कर्मचारियों को तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ता (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। कैबिनेट की बैठक में ये फैसला लिया गया। अब केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 42 प्रतिशत से बढ़कर 46 प्रतिशत हो गया है। बीते 1 जुलाई, 2023 से ये प्रभावी होगा। इसके अलावा जुलाई से अक्टूबर तक का बकाया महंगाई भत्ता भी मिलेगा। नंवबर महीने से वेतन 46 प्रतिशत डीए के आधार पर बनेगा।

ये भी पढ़ें:

DA Hike: दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों पर मेहरबान हुई 'लक्ष्मी', मोदी सरकार ने डीए में की 4% की बढ़ोतरी

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें