Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Gujarat Politics: अमित शाह की CM भूपेंद्र पटेल के साथ चली पांच घंटे लंबी चर्चा, गरमाया गुजरात का सियासी पारा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुजरात यात्रा के बाद से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ रविवार देर रात्रि करीब पांच घंटे गांधीनगर में हुई बैठक के बाद सरकार और संगठन में नए चेहरों के आने की उम्मीद जागी है।

By Jagran NewsEdited By: Mohd FaisalUpdated: Tue, 17 Oct 2023 04:51 AM (IST)
Hero Image
Gujarat Politics: अमित शाह की CM भूपेंद्र पटेल के साथ चली पांच घंटे लंबी चर्चा (फोटो एएनआई)

राज्य ब्यूरो, अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की गुजरात यात्रा के बाद से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एवं भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल के साथ रविवार देर रात्रि करीब पांच घंटे गांधीनगर में हुई बैठक के बाद सरकार और संगठन में नए चेहरों के आने की उम्मीद जागी है।

नवरात्र के पहले दिन माणसा पहुंचे थे अमित शाह

अमित शाह नवरात्र के पहले दिन परिवार के साथ अपने पैतृक गांव माणसा पहुंचे। वहां उन्होंने मंदिर जाकर दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न स्थानों पर गरबा के कार्यक्रमों में भी शिरकत की। इसके बाद शाह ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर राज्य की सियासी स्थिति की जानकारी ली। राज्य सरकार के कई बोर्ड व निगम में नियुक्तियां बाकी हैं। वहीं प्रदेश भाजपा में प्रदेश महासचिव के दो पद खाली हैं।

भाजपा नेता प्रदीप सिंह वाघेला एवं भार्गव भट्ट से लिया इस्तीफा

भाजपा नेता प्रदीप सिंह वाघेला एवं भार्गव भट्ट से इस्तीफा लेने के बाद से उनके स्थान पर किसी की नियुक्ति नहीं की जा सकी है। राष्ट्रीय स्तर पर आइएनडीआइए और आम आदमी पार्टी के बीच लोकसभा चुनाव में यदि किसी तरह का समझौता होता है तो भाजपा को आदिवासी बहुल कुछ सीटों पर कड़ी चुनौती मिल सकती है।

AAP और कांग्रेस के एक होने से बढ़ सकती है BJP की मुश्किलें

भाजपा पिछले दो चुनावों से राज्य की सभी 25 लोकसभा सीटों पर जीतती आ रही है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी के अलग-अलग चुनाव लड़ने पर भाजपा के सामने इस बार भी कोई चुनौती नहीं होगी। लेकिन, आम आदमी पार्टी व कांग्रेस के एक हो जाने पर भरुच, पंचमहाल, दाहोद जैसी सीटों पर पार्टी को गठबंधन प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- 'बंगाल से भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए देवी दुर्गा से करूंगा प्रार्थना', ममता सरकार पर बरसे गृह मंत्री अमित शाह

गुजरात की यात्रा पर गए थे मोहन भागवत

कुछ समय पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत गुजरात की यात्रा पर थे। गत दिनों संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले भी वडोदरा में मौजूद थे। लंबे समय से प्रदेश के नेता सरकार व संगठन में जगह पाने की उम्मीद लगाए हैं। भाजपा व संघ नेताओं के दौरे क्या गुल खिलाते हैं, यह आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: गृह मंत्री के बयान पर CM भूपेश का पलटवार, बोले- सरकार को धमकी देने में इनकी PhD

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें