Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

वीडियो कॉल पर बनाया गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो, नस काटने के लिए किया ब्लैकमेल; 90 हजार रुपये भी वसूले

पुणे के एक फल व्यापारी द्वारा 21 वर्षीय महिला को ब्लैकमेल करने उसे नस काटने के लिए मजबूर करने और पैसे उगाहने का मामला सामने आया है। आरोपी ने कथित रूप से उसके और महिला के प्राइवेट वीडियो बनाए और वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी की। फिर महिला को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

By Jagran News Edited By: Sachin Pandey Updated: Thu, 03 Oct 2024 09:20 PM (IST)
Hero Image
घटना की जानकारी मिलने पर महिला के परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत की। (File Image)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अहमदाबाद की बोपल पुलिस ने पुणे के एक फल व्यापारी को एक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कथित रूप से महिला ने ब्लैकमेल किया, उसके अश्लील वीडियो बनाए और उससे पैसों की उगाही की। यहां तक कि आरोपी ने महिला को खुद की नस काटने तक के लिए मजबूर किया।

अहमदाबाद ग्रामीण के एसपी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि साहिल साटरकर नाम के व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस के अनुसार उसने अपने एक दोस्त की मदद से पुणे में पढ़ रही महिला से दोस्ती की, जो कि दोनों के बीच कॉमन फ्रेंड था। इसके बाद आरोपी ने महिला से सोशल मीडिया पर बातचीत शुरू की। बाद में दोनों गोवा में ट्रेकिंग कैंप में एक दूसरे से मिले।

वीडियो रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल

पुलिस ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर महिला के साथ प्राइवेट पलों का वीडियो बनाया, वीडियो कॉल के दौरान उस पर कपड़े उतारने का दबाव डाला और उसकी रिकॉर्डिंग की। इसके बाद आरोपी ने वीडियो की मदद से महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

आरोपी जब चाहता था, तब वह महिला को मिलने के लिए मजबूर करता था। यहां तक कि उसने वीडियो कॉल में महिला को कलाई काटने तक के लिए मजबूर किया। उसने महिला से पैसे भी ऐंठे और 90,000 रुपये तक उससे ले चुका था। जब इस पूरी घटना की जानकारी महिला के घरवालों को चली तो उन्होंने बोपल पुलिस से मामले की शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें