Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Satish Poonia Gujarat Visit: राहुल गांधी राजस्थान आकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालेंः सतीश पूनिया

Satish Poonia Gujarat Visit राजस्थान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने गुजरात पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा है। यहां सतीश पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी राजस्थान आकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालें।

By Jagran NewsEdited By: Sachin Kumar MishraUpdated: Fri, 14 Oct 2022 08:38 PM (IST)
Hero Image
गुजरात में सतीष पूनिया बोपे, राजस्थान आकर राहुल गांधी कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालें। फोटो इंटरनेट मीडिया

अहमदाबाद, जागरण संवाददाता। Satish Poonia Gujarat Visit: राजस्थान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया (Satish Poonia) ने शुक्रवार को गुजरात पहुंचकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर जमकर निशाना साधा। प्रदेश को अपराध की राजधानी बनाने का आरोप लगाने के साथ कहा कि कांग्रेस के आंतरिक झगड़े के कारण प्रदेश का नुकसान हो रहा है। पूनिया ने पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना को लेकर गहलोत पर सियासत करने का भी आरोप लगाया। पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) राजस्थान आकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालें।

अशोक गहलोत पर साधा निशाना

भाजपा के चुनावी मीडिया सेंटर पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा नेता सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के शासन में राजस्थान अपराध की राजधानी बन गया है। कांग्रेस सरकार की आंतरिक कलह चरम पर है। कोरोना महामारी के दौरान 50 दिन तक सरकार होटल व रिसोर्ट में बंद रही जो अपने आप में विश्व रिकार्ड है। गुजरात विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व कांग्रेस नेताओं की ओर से राजस्थान माडल के नाम पर वोट मांगने पर पूनिया ने तौबा करते हुए कहा कि कांग्रेस के राज से जनता परेशान हो चुकी है। राजस्थान दुष्कर्म, बेकारी व भ्रष्टाचार में देश में नंबर एक पर आ गया है।

राजस्थान में हर दिन हो रही हैं सात हत्याएं

गहलोत के राज में सात लाख 97 हजार प्राथमिकी दर्ज हुई हैं। नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में हर दिन सात हत्या व 17 दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं। राजस्थान का बेकारी दर सबसे अधिक 32 प्रतिशत है। राजस्थान में 70 लाख बेरोजगार हैं, जिनमें से महज एक लाख को नौकरी मिली है। प्रदेश में अस्पताल बीमार हैं। अगर गहलोत ऐसा माडल गुजरात में लागू करना चाहते हैं तो प्रदेश की जनता को सतर्क करना जरूरी है। इंदिरा गांधी नहर परियोजना के बाद वसुंधरा राजे के मुख्यमंत्री काल में बनी पूर्व राजस्थान नहर परियोजना को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने की मांग को लेकर लंबे समय से मुख्यमंत्री गहलोत केंद्र पर हमलावर हैं। इस पर पूनिया ने गहलोत सरकार पर सियासत करने का आरोप लगाया है।

भारत जोड़ो यात्रा में वहीं शामिल, जो देश तोड़ने की बातें करते हैंः पूनिया

उन्होंने कहा कि केंद्र की नल से जल योजना को गहलोत सरकार पूरी तरह लागू नहीं कर पाई है। 24 लाख परिवार अभी भी इस योजना से नहीं जुड़ पाए हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हिमाचल व गुजरात में चुनाव हैं तथा राहुल गांधी दक्षिण गुजरात में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। राहुल को राजस्थान में आकर कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालनी चाहिए। पूनिया ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में भी वहीं लोग शामिल हैं, जो भारत को तोड़ने की बातें करते हैं।

यह भी पढ़ेंः मुंद्रा पोर्ट से 17 करोड़ रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त

यह भी पढ़ेंः शशि थरूर बोले, कांग्रेस को साफ्ट हिंदुत्व की जरूरत नहीं

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर