Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

सूरत में योग दिवस कार्यक्रम में एक साथ सवा लाख लोगों ने किया योग, बनाया Guinness World Record

International Yoga Day 2023 अंर्तरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सूरत में एक साथ सवा लाख लोगों ने योग किया जिसके बाद इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है। कुल मिलाकर राज्य में 72000 स्थानों पर योग दिवस समारोह आयोजित किए गए।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Wed, 21 Jun 2023 01:45 PM (IST)
Hero Image
सूरत में योग दिवस कार्यक्रम में एक साथ सवा लाख लोगों ने किया योग, बनाया Guinness World Record

सूरत, एजेंसी।International Yoga Day 2023: आज अंर्तरराष्ट्रीय योग दिवस है और इस मौके पर सूरत ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सूरत में एक साथ सवा लाख लोगों ने योग किया, जिसके बाद इसे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर दिया गया है।

गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। सूरत के डुमास क्षेत्र में राज्य स्तरीय 'अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस' समारोह में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल हुए।

राज्य में 72,000 स्थानों पर योग दिवस समारोह हुए आयोजित

सीएम भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस सत्र की शुरुआत से पहले अपने संबोधन में कहा कि कुल मिलाकर राज्य में 72,000 स्थानों पर योग दिवस समारोह में 1.25 करोड़ लोगों ने हिस्सा लिया।

पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया भर में योग को लोकप्रिय बनाया है। हमने यह भी देखा कि कैसे योग और प्राणायाम ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों की मदद की। उन्होंने कहा कि राज्य में आज 72,000 स्थानों से लगभग सवा करोड़ लोग योग दिवस सत्र में शामिल हुए। सूरत में एक लाख से अधिक लोगों की भागीदारी के साथ एक विश्व रिकॉर्ड बनाया गया है।

21 'योग स्टूडियो' को खोला जाएगा

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि राज्य सरकार योग को लोकप्रिय बनाने के लिए निकट भविष्य में 21 'योग स्टूडियो' खोलेगी। राज्य योग बोर्ड अब तक 5000 प्रशिक्षकों को प्रशिक्षित कर चुका है। राज्य सरकार आने वाले दिनों में राज्य में 21 योग स्टूडियो शुरू करने की योजना बना रही है।

अंर्तरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम सूरत में आयोजित किए गए थे। मंत्रियों, विधायकों, संसद सदस्यों और अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया था। योग दिवस के कार्यक्रम विभिन्न गांवों, कस्बों, शहरों, कॉलेजों, स्कूलों, स्वास्थ्य केंद्रों, पुलिस मुख्यालयों, जेलों, पुलिस स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों जैसे बगीचों में भी आयोजित किए गए।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें