Move to Jagran APP

Rajkot Fire Case: राजकोट अग्निकांड मामले में गेमिंग जोन का मालिक गिरफ्तार, घटना के बाद से चल रहा था फरार

पुलिस ने राजकोट के गेमिंग जोन में के सह-मालिक को गिरफ्तार किया है। राजकोट गेम जोन में पिछले महीने आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या 10 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि टीआरपी गेम जोन के छह मालिकों में से एक अशोक सिंह जडेजा ने गुरुवार शाम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sat, 15 Jun 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
राजकोट अग्निकांड मामले में गेमिंग जोन का मालिक गिरफ्तार

 पीटीआई, राजकोट। पुलिस ने राजकोट के गेमिंग जोन में के सह-मालिक को गिरफ्तार किया है। राजकोट गेम जोन में पिछले महीने आग लगने से 27 लोगों की मौत हो गई थी। एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा इस मामले में गिरफ्तारियों की संख्या 10 हो गई है।

अधिकारी ने बताया कि टीआरपी गेम जोन के छह मालिकों में से एक अशोक सिंह जडेजा ने गुरुवार शाम पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। गुजरात के राजकोट में 25 मई को गमिंग जोन में आग लगने के बाद से वह फरार हो गया था। राजकोट के पुलिस आयुक्त ब्रजेश कुमार झा ने शुक्रवार को पुष्टि की कि जडेजा अपराध शाखा की हिरासत में हैं।

पुलिस ने गमिंग जोन के पांच सह-मालिकों और एक प्रबंधक को गिरफ्तार किया था। चार सरकारी अधिकारियों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, गेम जोन राजकोट नगर निगम के अग्निशमन विभाग से बिना किसी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) के संचालित किया जा रहा था।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।