Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लोकसभा में राहुल गांधी ने लिया डोभाल का नाम, भाजपा महासचिव तावड़े बोले- उनका नाम राजनीतिक चर्चा में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण

भाजपा नेता तावड़े ने राहुल गांधी पर मध्यमवर्ग का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी का भाषण आमतौर पर सड़कों पर दिए जाने वाले राजनीतिक संबोधन जैसा था। संसद कोई सड़क का चौराहा नहीं है। उन्होंने चक्रव्यूह के बारे में बात करते हुए एनएसए अजीत डोभाल का नाम लिया। डोभाल का नाम राजनीति में घसीटने का यह कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण है।

By Agency Edited By: Jeet Kumar Updated: Wed, 31 Jul 2024 03:24 AM (IST)
Hero Image
भाजपा नेता तावड़े ने राहुल गांधी पर मध्यमवर्ग का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया।

 पीटीआई, सूरत। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े ने मंगलवार को लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के भाषण की आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष के नेता द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल का नाम राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

सूरत में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट पर बहस के लिए तथ्य और आंकड़े लाने के बजाय राहुल सोमवार को बजट तैयार करने वाले अधिकारियों की एक तस्वीर लेकर आए।

तावड़े ने कांग्रेस नेता पर मध्यम वर्ग का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया। कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी का भाषण आमतौर पर सड़कों पर दिए जाने वाले राजनीतिक संबोधन जैसा था। संसद कोई सड़क का चौराहा नहीं है।

उन्होंने चक्रव्यूह के बारे में बात करते हुए एनएसए अजीत डोभाल का नाम लिया। लोगों के मन में उनके प्रति अपार सम्मान है। डोभाल का नाम राजनीति में घसीटने का यह कृत्य दुर्भाग्यपूर्ण है।