Move to Jagran APP

वडोदरा में पुणे जैसी हैवानियत, दोस्त को बंधक बनाकर किया नाबालिग लड़की से गैंगरेप

गुजरात स्थित वडोदरा शहर के बाहरी क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर दो अज्ञात लोगों ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने लड़की के मित्र को बंधक बना लिया था। यह घटना नवरात्र के दौरान ऐसे समय में हुई जब पूरे शहर में गरबा कार्यक्रमों की धूम है। इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।

By Agency Edited By: Shubhrangi Goyal Updated: Sat, 05 Oct 2024 10:33 PM (IST)
Hero Image
दोस्त को बंधक बनाकर किया नाबालिग लड़की से गैंगरेप
पीटीआई, वडोदरा: गुजरात स्थित वडोदरा शहर के बाहरी क्षेत्र के एक सुनसान स्थान पर दो अज्ञात लोगों ने एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने लड़की के मित्र को बंधक बना लिया था। यह घटना नवरात्र के दौरान ऐसे समय में हुई, जब पूरे शहर में गरबा कार्यक्रमों की धूम है। इसमें भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं।

वडोदरा देहात के पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद के अनुसार,पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह रात करीब 11 बजे शहर के लक्ष्मीपुरा क्षेत्र में अपने बचपन के दोस्त से मिलने गई थी। दोनों स्कूटी से भायली क्षेत्र से लौट ही रहे थे कि तभी दोपहिया वाहन पर सवार पांच लोगों ने उन्हें एक सुनसान सड़क पर रोक लिया।

दो लोगों ने लड़की से किया दुष्कर्म

आरोपितों में से दो बहस के बाद चले गए जबकि तीन आरोपित वहीं रुक गए। तीन में से दो लोगों ने लड़की से दुष्कर्म किया, जबकि तीसरे व्यक्ति ने उसके दोस्त को पकड़ लिया। पुलिस अधीक्षक के अनुसार, जैसे ही अपराधी मौके से गए,पीड़िता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची। क्षेत्र की घेराबंदी कर सुबूत एकत्र किए गए। तकनीकी निगरानी का उपयोग कर आरोपितों की पहचान के लिए टीमें बनाई गई हैं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।