Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के 55 एथलीट दिखाएंगे अपना दमखम, 6 दिन चलेगी प्रतियोगिता; मनप्रीत कौर पर सभी की टिकीं निगाहें

37वें नेशनल गेम्स(37th National Games) में एथलेटिक्स हरियाणा के 55 खिलाड़ी (55 Players of Haryana) भाग लेकर अपना दम दिखाएंगे। इनमें 22 पुरुष और 33 महिला एथलीट शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से 3 नवंबर गोवा में होगी। मनप्रीत कौर (Manpreet Kaur) पर देशभर के खिलाड़ियों की निगाहें टिकी हुई हैं। उन्होंने 26वीं नेशनल फैडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप नया रिकॉर्ड बनाया था।

By Edited By: Preeti GuptaUpdated: Sat, 21 Oct 2023 01:47 PM (IST)
Hero Image
37वें नेशनल गेम्स में हरियाणा के 55 एथलीट दिखाएंगे अपना दमखम (फाइल फोटो)

जागरण संवाददाता, अंबाला। Haryana News:  37वें नेशनल गेम्स (37th National Games) में एथलेटिक्स हरियाणा के 55 खिलाड़ी (55 Players of Haryana) भाग लेकर अपना दम दिखाएंगे। इनमें 22 पुरुष और 33 महिला एथलीट शामिल हैं। यह प्रतियोगिता 29 अक्टूबर से 3 नवंबर गोवा में होगी। इसके लिए 5 ऑफिसियल टीम के साथ नियुक्त किए गए हैं। इनमें अंबाला की मनप्रीत कौर (Manpreet Kaur) पर देशभर के खिलाड़ियों की निगाहें टिकी हुई हैं।

 मनप्रीत कौर पर टिकी सभी की निगाहें

मनप्रीत कौर ने मई माह में ही 26वीं नेशनल फैडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (Senior Athletics Championship)  के शॉटपुट इवेंट (shotput event) में 16 मीटर 57 सेंटी मीटर थ्रो कर स्वर्णपदक (Gold Medal) जीतकर एशियन चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया था। हालांकि वह एशियन चैंपियनशिप में पदक अपने नाम करने में सफल नहीं हो सकी थी।

मनप्रीत कौर ने शॉटपुट में बनाया नया नेशनल रिकॉर्ड

अंबाला शहर के मनमीत नगर की रहने वाली मनप्रीत कौर ने नया शॉटपुट में नया नेशनल रिकॉर्ड बना दिया है। इससे पहले उसने वर्ष 2022 में चेन्नई में जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में इंटर स्टेट सीनियर चैंपियनशिप मुकाबले में 18.06 मीटर दूर शॉटपुट फेंककर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया था।

अपने ही सात साल पहले बने रिकॉर्ड को तोड़ा

इससे भी बड़ी बात यह है कि उन्होंने 7 साल पहले बनाए गए अपने ही रिकार्ड को तोड़कर यह रिकॉर्ड बनाया था। एथलेटिक्स हरियाणा के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ और महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया मनप्रीत के अलावा अंबाला 5 हजार मीटर दौड़ में अंबाला के गुरप्रीत पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

यह खिलाड़ी भी दिखाएंगे दम

पुरुष वर्ग में विक्रांत पांचाल फरीदाबाद 400 मीटर दौड़, कृष्ण कुमार भिवानी और सोमनाथ चौहान हिसार 800 मीटर दौड़, अमन चौधरी कुरुक्षेत्र एवं मनजीत रामेश्वर हिसार 1500 मीटर दौड़, अजय झज्जर 5000, गुरप्रीत अंबाला 5000 और 10000 मीटर दौड़, हरीश भिवानी 10000 मीटर दौड़, गौरव रोहतक और जश्नसिंह दूहन पंचकूला 400 मीटर हर्डल इवेंट, बालकिशन भिवानी और शंकर लाल भिवानी 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में अपना टैलेंट दिखाएंगे। 

यह भी पढ़ें- चीन में चमके हरियाणा के सपूत, एशियन गेम्स पदक विजेताओं को CM से मिला सम्मान; प्रदेश में खुलेंगे शूटिंग रेंज-तीरंदाजी केंद्र

ये खिलाड़ी इस खेल में लेंगे भाग

निर्भय सिंह भिवानी, सचिन सुहाग रोहतक डिस्कस थ्रो, अजय कुमार पानीपत पोलवाल्ट, इंद्रजीत सिंह भिवानी शॉट पुट, अजय कुमार सोनीपत, गौरव कुमार सोनीपत हैमर थ्रो, हरदीप भिवानी, संदीप कुमार सांगवान महेंद्रगढ़ 20 किलोमीटर रेस वॉक और मोहित पानीपत डिकेथलान इवेंट में भाग लेगा।

महिला वर्ग में नैंसी झज्जर और हिमाश्री झज्जर 100 मीटर दौड़ में, 200 मीटर दौड़ में निर्मला श्योराण झज्जर, हिमांशी मलिक रोहतक और किरण पहल सोनीपत 400 मीटर दौड़, पूजा रोहतक 800, 1500 मीटर दौड़, भारती सोनीपत 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़, सोनिका भिवानी 10000 दौड़, नन्ही हिसार और शम्मी भिवानी 400 मीटर हर्डल इवेंट, प्रीति लांबा फरीदाबाद 3000 मीटर स्टीपलचेज इवेंट में भाग लेंगे।

37वें नेशनल गेम्स में ये खेल भी होंगे आयोजित 

पूजा फतेहाबाद और रूबीना यादव रेवाड़ी हाई जंप, मीमांसा दहिया करनाल और रेणु ग्रेवाल भिवानी ट्रिपल जंप, पोलवाल्ट इवेंट में निधि करनाल और वंशिका घनघस भिवानी, मनप्रीत कौर अंबाला और शिक्षा चरखी दादरी शाट पुट, श्वेता सिंह सोनीपत और सुनीता देवी भिवानी डिस्कस थ्रो, रेणु सोनीपत हैमर थ्रो, प्रियंका सिंह चरखी दादरी और शिल्पा रानी जींद जैवलिन थ्रो, ज्योति भिवानी और मोनिका झज्जर 20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में, पूजा चरखी दादरी और तनू हिसार हेप्टाथलान इवेंट में, मोहित कुमार सोनीपत, परवीन कुमार सोनीपत, सुमित चहल जींद, कपिल रायका सोनीपत और लक्ष्यद्वीप हिसार 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले! एशियाई गेम्स में सफलता के बाद अनुराग ठाकुर ने 10 खेलो इंडिया सेंटर का किया एलान

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर