Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana Cabinet: दुष्यंत के कार्यालय में बैठेंगे कमल गुप्ता, सीमा त्रिखा को मिला अनिल विज का कमरा

Haryana Cabinet बीते दिन हरियाणा में कैबिनेट का विस्तार हो गया है। अब मंत्रियों को उनके विभाग मिल चुके हैं। ऐसे में मंत्रियों को कार्यालय मिलने भी शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब अगले एक-दो दिनों के भीतर नये मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने की उम्मीद है।

By Anurag Aggarwa Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 20 Mar 2024 07:22 PM (IST)
Hero Image
Haryana Cabinet: दुष्यंत के कार्यालय में बैठेंगे कमल गुप्ता

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ। Haryana Cabinet:  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब अगले एक-दो दिनों के भीतर नये मंत्रियों को विभागों का बंटवारा होने की उम्मीद है। बुधवार को चंडीगढ़ (Haryana News) सचिवालय में प्रदेश के नए मंत्रियों को कार्यालय अलॉट कर दिए गए हैं। ज्यादातर मंत्रियों को आठवीं मंजिल पर ही कार्यालय आवंटित किए गए हैं।

कमल और सुभाष सुधा को सौंपे कार्यालय

केवल डॉ. कमल गुप्ता को पांचवीं मंजिल पर और सुभाष सुधा को नौवीं मंजिल पर कार्यालय दिए गए हैं। कार्यालय अलाट होते ही सबसे पहले राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार विशंभर वाल्मीकि तथा संजय सिंह अपने कार्यालय में पहुंचे और कार्यभार संभाला। विशंभर वाल्मीकि ने तो बैठते ही बाकायदा कुछ लोगों की शिकायतें सुनकर अधिकारियों को निर्देश तक जारी किए।

पांच कैबिनेट मंत्रियों ने 12 मार्च को शपथ ग्रहण की

नायब सैनी सरकार में पांच कैबिनेट मंत्रियों ने 12 मार्च को शपथ ग्रहण की थी। एक कैबिनेट व सात राज्य मंत्रियों को मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवाई गई थी।

बुधवार की सुबह सभी मंत्रियों को कार्यालय अलाट कर दिए गए। मनोहर सरकार-2 में कैबिनेट मंत्री रहे पांच मंत्रियों के पास पुराने कार्यालय ही रहेंगे, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के कार्यालय में बदलाव किया गया है। अब उनका कार्यालय पांचवीं मंजिल में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कमरा नंबर-40 में होगा।

अनिल विज के कार्यालय में बैठेंगी सीमा त्रिखा

पूर्व गृह मंत्री अनिल विज के कार्यालय में राज्य मंत्री सीमा त्रिखा बैठेंगी। उन्हें 32 नंबर कमरा अलाट किया गया है। इसके साथ ही पूर्व पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली का कार्यालय कमरा नंबर 40-बी राज्य मंत्री असीम गोयल को आवंटित किया गया है। आठवीं मंजिल पर पूर्व श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक का कमरा नंबर-47 राज्य मंत्री महिपाल ढांडॉ को अलॉट किया गया है। पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओपी यादव के कार्यालय में राज्यमंत्री विशंभर वाल्मीकि बैठेंगे, उन्हें कमरा नंबर 43-सी आवंटित किया गया है।

सुभाष सुधा नौवीं मंजिल पर बैठेंगे

राज्यमंत्री संजय सिंह को भी इसी फ्लोर पर कमरा नंबर 43-ए किया गया है। पूर्व महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडॉ का कार्यालय कमरा नंबर-31 अब राज्य मंत्री डॉ. अभय यादव को दिया गया है। इसके साथ ही राज्य मंत्री सुभाष सुधा नौवीं मंजिल पर बैठेंगे। उन्हें पूर्व राज्य मंत्री संदीप सिंह का कमरा नंबर-30 आवंटित किया गया है।

बाबा अंबेडकर की लगाई जाए फोटो

ओपी यादव ने लगा रखी थी राव इंद्रजीत की फोटो हरियाणा सरकार द्वारा नए मंत्रियों को जब दफ्तर किए गए तो सबसे पहले विशंभर वाल्मीकि अपने दफ्तर में पहुंचे। उन्हें पूर्व मंत्री ओपी यादव वाला दफ्तर किया गया।

ओपी यादव ने अपने कार्यकाल के दौरान दफ्तर में केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत की फोटो लगाई हुई थी। विशंभर वाल्मीकि ने अपने स्टाफ को निर्देश जारी किए उनके दफ्तर में अब प्रोटोकाल के अनुसार फोटो के अलावा संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की फोटो लगाई जाए।

यह भी पढ़ें: 

हरियाणा में Ayushman Yojana के तहत आज से फिर शुरू हुआ इलाज, IMA के आदेश के बाद इस कारण कर दिया गया था बंद