Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: अंबाला में खेल-खेल में तोलिया बना फंदा, 6 साल के मासूम की मौत

हरियाणा के अंबाला में एक दुखद घटना घटी जहां खेल-खेल में एक 6 साल के मासूम कृष्णा की मौत हो गई। घर पर अकेले खेलते समय खूंटी पर टंगा तोलिया उसके गले में फंस गया और दम घुटने से उसकी जान चली गई। कृष्णा की 10 वर्षीय बहन परि उस समय घर पर मौजूद थी। स्वजनों के अनुसार कृष्णा और परि शॉर्ट वीडियो देखने के शौकीन थे।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Thu, 19 Sep 2024 08:26 AM (IST)
Hero Image
खेल-खेल में हुई चूक, 6 साल के कृष्णा की मौत

जागरण संवाददाता, अंबाला। खेल-खेल में खूंटी पर टंगा तोलिया बच्चे के गले में फंदे की तरह कस गया। दम घुटने से छह साल के मासूम कृष्णा की मौत हो गई। घटना शहर के कमल विहार में बुधवार सुबह करीब सवा 10 बजे हुई।

उस समय हादसे में जान गंवाने वाला कृष्णा और उसकी 10 वर्ष की बहन परी घर पर अकेले थे। पिता एक स्वर्णकार के यहां काम करते हैं। छह दिन पहले मां ने भी दुकान पर काम शुरू किया था।

कृष्णा पहली कक्षा में पढ़ता था। बह परी चौथी कक्षा की छात्रा है। स्वजन के अनुसार स्कूल में इन दिनाें अर्ध वार्षिक परीक्षाएं चल रही हैं। इसके चलते कृष्णा और परी का बुधवार को अवकाश था। मां और पिता दोनों को घर में छोड़ मुख्य गेट पर ताला लगाकर गए थे।

बहन परी ने घटने के बाद मचाया शोर

बच्ची ने जो घटना स्वजन को बताई है उसके अनुसार करीब सवा 10 बजे परी बाथरूम में थी और उसका भाई कृष्णा ड्रेसिंग टेबल के पास खूंटी पर टंगे तोलिये के साथ खेल रहा था। जब परी बाथरूम से बाहर आई तो कृष्णा टावल से लटका हुआ था और टावल उसके गले में फंसा हुआ था। इ

स पर परी ने शोर मचाया लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। इसके बाद परी ने इसके बाद अपनी मां के मोबाइल फोन पर फोन किया और उन्हें घटना की जानकारी दी।

पायल ने जब तक बाहर के मुख्य गेट का ताला और भीतर के दरवाजे का कुंडा खोला तब तक कृष्णा दम तोड़ चुका था। स्वजन के अनुसार कृष्णा और परी मोबाइल फोन पर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित शॉर्ट वीडियो देखने के शौकिन थे। दोनों अक्सर किसी न किसी प्रकार का स्टंट या शॉट देने के लिए कुछ करते रहते थे। तोलिये के साथ भी कृष्णा ऐसा ही शॉट कर रहा था।

नोट: घर में छोटे बच्चों की खेल से जुड़ी हर गतिविधियों पर नजर रखें। बच्चों को अकेला घर में कतई न छोड़ें। मोबाइल फोन भी अपनी निगरानी में दिखाएं। उन्हें ऐसे खेल खेलने से बचाएं जो जोखिम को जन्म दे सकते हैं।