Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: 'गांधी-नेहरू परिवार के बिना नहीं चल सकती कांग्रेस', अनिल विज ने परिवारवाद पर बोला हमला

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी नेहरू परिवार के बिना नहीं चल सकती। कांग्रेस में तो जिला स्तर का भी पिछले कुछ सालों में कोई सम्मेलन नहीं हुआ है जबकि भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख तक का सम्मेलन कर रही है। उन्होंने कहा दूसरे दलों में परिवारवाद कुनबा या गैंग हैं जोकि अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं।

By Deepa BehalEdited By: Jeet KumarUpdated: Mon, 27 Nov 2023 04:00 AM (IST)
Hero Image
रियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा

जागरण संवाददाता, अंबाला। भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज के निशाने पर विपक्ष और खासकर कांग्रेस रही। भाजपा में लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के बारे में बोला, वहीं कांग्रेस के परिवारवाद पर भी हमला बोला।

उन्होंने इस दौरान पन्ना प्रमुखों को उनकी जिम्मेदारी बताई और कहा कि भाजपा का उनकी बदौलती है कैसे हर मतदाता तक पहुंच बन पाई है। बीपीएस प्लेनेटेरियम में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओपी धनखड़, विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख संजय शर्मा व भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा सहित अन्य मौजूद रहे।

मंत्री विज ने कहा कि कहा कि पन्ना प्रमुख पार्टी की आधारशिला हैं और पन्ना प्रमुख लोगों को पार्टी के साथ जोड़े और उन्हें पार्टी की विचार धारा तथा उन्हें सरकार के कामों से अवगत करवाएं। भाजपा के जो भी पदाधिकारी चाहे वे मंडल में हो या जिला स्तर पर हो सभी अपने-अपने पन्ने का पन्ना प्रमुख बने और वे भी पन्ना प्रमुख हैं। भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक व्यवस्था है।

कांग्रेस और विपक्ष पर विज का निशाना

विज ने मंच से कांग्रेस ही नहीं बल्कि दूसरे दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों में परिवारवाद, कुनबा या गैंग हैं जोकि अपने स्वार्थ के लिए काम करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस गांधी नेहरू परिवार के बिना नहीं चल सकती। कांग्रेस में तो जिला स्तर का भी पिछले कुछ सालों में कोई सम्मेलन नहीं हुआ है जबकि भारतीय जनता पार्टी पन्ना प्रमुख तक का सम्मेलन कर रही है। यह भारतीय जनता पार्टी ही है कि जिसमें एक कार्यकर्ता अपनी मेहनत और पार्टी के प्रति समर्पित भावना से कार्य करके पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री बन सकता हैं।

गुटबाजी में डूबी है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गुटबाजी काफी है। एक ही पार्टी में कई अलग-अलग गुट बने हुए हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा हों, किरण चौधरी हों या कुमारी सैलजा सभी के अपने-अपने गुट हैं। यह सभी अपने स्वार्थ में लीन हैं, जबकि इनका जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है।

लोगों की मदद करना पन्ना प्रमुख का कार्य

विज ने कहा कि एक पन्ने पर जितने मतदाता होते हैं उनका प्रमुख पन्ना प्रमुख बनाया जाता हैं। जोकि भाजपा की नीतियों और कामों को उन लोगों से अवगत करवाता है। उन लोगों की समस्याओं के निवारण करवाने में उनकी मदद करना तथा उनके सुख दुख में शामिल होना पन्ना प्रमुख का मुख्य कार्य हैं। पन्ना प्रमुख से नेतृत्व की क्षमता आती हैं तथा पार्टी में एक नई पीढ़ी तैयार होती हैं।

छावनी में हुए करोड़ों के विकास कार्य

विज ने कहा कि अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताकर 6 बार यहां से विधायक चुना है और उस विश्वास पर खरा उतरते हुए यहां की जनता के साथ पूर्व की सरकारों में जो भेदभाव हुआ है उसे सूत समेत वापिस करने के कार्य में लगें हुए हैं। अंबाला छावनी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रूपए की राशि से जो अनगिनत विकास के कार्य हुए है उन्हें सभी लोग जानते हैं।

यह भी पढ़ें-  गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलंपिक में भी गोल्ड जीतने का किया दावा, हरियाणवी बोली प्रमोट करने की शुरू की पहल

76 विधानसभाओं में करवा रहे हैं पन्ना प्रमुख सम्मेलन

विज ने कहा कि प्रदेश में 78 विधानसभाओं में इस प्रकार के सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, जबकि शेष 12 विधानसभाओं में भी जल्द ही पन्ना प्रमुख सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। पन्ना प्रमुख सम्मेलन को आयोजित करने का मुख्य कारण कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनमें राजनैतिक नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना है।