Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: NH 152D पर बड़ा हादसा, राज्यमंत्री सुभाष सुधा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल

Haryana News एनएच 152D एक्सप्रेस वे पर शनिवार (आज) बड़ा हादसा हो गया। हादसे में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन को छुट्टी मिल गई। राज्यमंत्री सुभाष सुधा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी हाईवे पर पलट गई। जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। राज्यमंत्री सुबह में चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ के लिए रवाना हुए थे।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Sat, 13 Jul 2024 03:49 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: राज्यमंत्री सुभाष सुधा के काफिले की एस्कॉर्ट गाड़ी पलटी।

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र। चंडीगढ़ नारनौल एक्सप्रेस वे 152डी पर गांव सैंसा के समीप शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री सुभाष सुधा के काफिले की एस्कार्ट गाड़ी टायर फटने से पलट गई। गाड़ी में चार सुरक्षा कर्मचारी तैनात थे। हादसे में एक सुरक्षा कर्मचारी की बाजू टूट गई है, जबकि तीन सुरक्षा कर्मचारियों को मामूली चोटें आई हैं।

चारों को पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां से तीन सुरक्षा कर्मचारियों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी, जबकि एक पुलिस कर्मचारी को एलएनजेपी अस्पताल में रेफर कर दिया। उसे उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद राज्य मंत्री ने अपने महेंद्रगढ़ के कार्यक्रम में जाना स्थगित कर दिया।

टायर फटने से हुआ हादसा

राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि वे शनिवार को अपने काफिले के साथ चंडीगढ़ से महेंद्रगढ़ जा रहे थे। महेंद्रगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम था, जिसमें उन्हें शामिल होना था। जैसे ही उनका काफिला एनएच 152 डी पर पहुंचा तो उनके काफिले ने शामिल एस्कार्ट गाड़ी का अगला टायर फट गया और एक्सएल टूट गया।

जिससे गाड़ी बेकाबू होकर पलट गई। इसमें सवार पुलिस एसआई वेदपाल, मुख्य सिपाही श्रवण, युवराज और संजीव कुमार सवार थे। इसमें संजीव कुमार की बाजू टूट गई। उन्हें तुरंत एंबुलेंस से पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे कुरुक्षेत्र के निजी अस्पताल दाखिल कराया गया है, जहां उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। हादसे में एसआइ वेदपाल, चालक मुख्य सिपाही श्रवण व युवराज को मामूली चोटें आई हैं।

सुरक्षा कर्मचारियों को खुद अस्पताल लेकर पहुंचे राज्यमंत्री

सुरक्षा कर्मचारी को खुद राज्यमंत्री सुभाष सुधा पहले पिहोवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व फिर शहर के निजी अस्पताल में उपचार कराने के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने जांच कर जब सुरक्षा कर्मचारी संजीव कुमार हालत ठीक बताई उसके बाद वे अस्पताल से निकले।

उन्होंने महेंद्रगढ़ के कार्यक्रम में जाना भी स्थगित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Haryana Weather: हरियाणा में मौसम ने बदली करवट, लोगों को मिली गर्मी से राहत; मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी