Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने बढ़ा दी सरपंचों की शक्ति, मिठाई खिलाकर बांटी खुशी, जानिए लोगों को कितना होगा फायदा

Haryana News हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरपंचों की शक्ति बढ़ा दी है। अब वे खुलकर लोगों की मदद कर सकते हैं। साथ ही कई विकास कार्यों को और अच्छे से कर सकते हैं। सीएम नायब सिंह सैनी की घोषणाओं से सरपंचों में खुशी की लहर है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटी हैं।

By Jagran News Edited By: Sushil Kumar Updated: Thu, 04 Jul 2024 10:24 PM (IST)
Hero Image
Haryana News: सरपंचों में खुशी की लहर, सीएम ने बढ़ाई शक्ति।

जागरण संवाददाता, अंबाला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा सरपंचों को पावर देने के अलावा की गई कई अन्य घोषणाओं से सरपंचों के चेहरों पर रौनक आ गई है। सीएम नायब सिंह द्वारा की गई घोषणा के बाद प्रदेशभर में सरपंच खुशी मना रहे हैं।

अंबाला शहर विधानसभा क्षेत्र के सैंकड़ों सरपंच अपनी खुशी ज़ाहिर करने के लिए वीरवार को हरियाणा के परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल के निवास पर पहुंचे। यहां सरपंचों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इज़हार किया। गोयल ने भी सरपंचों को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

सीएम ने सरपंचों की बड़ी मांग पूरी की

सरपंचों के साथ बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि अब सभी सरपंच अपने गांवों में और तेजी के साथ विकास कार्य करवा सकेंगे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए गोयल ने कहा कि सीएम ने सरपंचों की बड़ी मांग पूरी की है। उन्होंने कहा कि सरपंचों को कहीं न कहीं यह महसूस हो रहा था कि उनके पावर को छीना जा रहा है और काम नहीं करने दिए जा रहे हैं।

विकास कार्यों को रफ्तार दे पाएंगे सरपंच

ऐसे में सरपंचों को अगर कोई काम करवाना होता था तो उसकी प्रक्रिया जटिल थी। लेकिन सीएम नायब सिंह ने जनकल्याण के लिए बड़ी घोषणा की है। जिसके बाद सरपंच अपने अपने क्षेत्रों में विकास कार्यों को रफ्तार दे पाएंगे। सरपंचों ने बताया कि सीएम नायब सिंह ने सरपंचों की मांग पर गौर करते हुए सरपंचों की पावर बढ़ाकर 21 लाख तक के कार्य करवाने की कर दी है।

यह भी पढ़ें- 500 करोड़ का फ्रॉड: 'अपने नीचे लोगों को लाओगे तो मिलेगा...', MLM सिस्टम के फायदे का झांसा देकर लोगों को फंसाते थे मास्टरमाइंड

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें