Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

लखपति दीदी महासम्मेलन: 'हरियाणा की तीन लाख महिलाओं को लखपति बनाएंगे', करनाल की बहनों से सीएम मनोहर का वादा

हरियाणा के करनाल में लखपति दीदी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सीएम मनोहर लाल (CM Manohar Lal) पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने हरियाणा की बहनों से वादा किया है कि प्रदेश की योजनाओं के तहत महिलाओं को लखपति बनाया जाएगा। साथ ही पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग देकर उन्हें ड्रोन दीदी बनाया जाएगा।

By Jagran News Edited By: Prince Sharma Updated: Wed, 06 Mar 2024 12:40 PM (IST)
Hero Image
करनाल में लखपति दीदी कार्यक्रम में प्रदेश की बहनों से सीएम मनोहर ने किया वादा

संवाद सहयोगी, बाढड़ा (करनाल)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर करनाल में राज्य स्तरीय लखपति दीदी महासम्मेलन आयोजित किया गया है। यहां पश्चिम बंगाल के संदेशखाली से लेकर प्रधानमंत्री के संबोधन को बड़ी स्कीन पर दिखाया जाएगा। सीएम मनोहर लाल भी बतौर मुख्य अतिथि यहां पहुंच चुके हैं।

सीएम मनोहर लाल ने आज करनाल पहुंचकर सबसे पहले हरियाणा से अयोध्या जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर इसके बाद वे नई अनाज मंडी में आयोजित लखपति दीदी महासम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे।

सीएम मनोहर लाल ने इस दौरान कहा कि आज का दिन सौभागशाली है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना कर महिलाओं के लिए योजनाएं बनाई हैं। ये विचार उनके ही मन में आया कि महिलाओं को लखपति बनाया जाए। इसलिए योजना का नाम भी लखपति दीदी रखा है। ये अनूठी सोच और पहल है।

हरियाणा की तीन लाख बहनों को लखपति बनाएंगे: सीएम

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में करीब पांच हजार बहनों को ड्रोन की ट्रेनिंग दी जाएगी, इन्हें ड्रोन दीदी बनाएंगे। इस संदर्भ में 200 बहनों को ड्रोन उपलब्ध करा कर काम भी दिला दिया गया है। लिक्विड यूरिया छिड़काव के लिए ड्रोन सीख कर महिलाएं कारगर साबित होंगी। जो बहनें रसोई तक सीमित थी वो अब वैज्ञानिक तौरपर ड्रोन चला रहा है, सीख रही हैं। लखपति बनने के बाद वो पूरे परिवार को सपोर्ट करती हैं। एक महिला तीन पीढ़ियों को संभालती है। उन्होंने कहा, "जन संवाद में मैने देखा बहनें अच्छा काम कर रही है, उन्हें सांझा बाजार देने का काम किया है। फतेहाबाद में सांझा बाजार तैयार है, जल्द ही उद्धघाटन होगा।

महिलाओं ने लगाए जय श्री राम के नारे

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि पहले महिला सुनती रहती थी, सहती थी लेकिन अब महिला थाने हैं, सुरक्षा है। अब हर क्षेत्र में महिलाएं सबसे आगे हैं। मेडल जीतने में 70 से 80 परसेंट बेटियां है महिलाएं है।

प्राइवेट स्कूल, कॉलेज में गरीब बेटियां पढ़ेंगी, फीस सरकार भरेगी

बेटियों के लिए सीएम मनोहर लाल ने एलान किया कि प्राइवेट स्कूल और कॉलेज में बेटियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। उनकी फीस सरकार भरेगी।

यह भी पढ़ें- Haryana News: पेरिस ओलिंपिक कोटा पाने का चार मुक्केबाजों का टूटा सपना, अब निशांत देव और संजीत सिंगराेहा से उम्मीदें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें