Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Haryanvi Top 5 Songs:  इन 5 हरियाणवी गानों को सुनकर आप भी लगेंगे झूमने, देशभर में है चर्चा; देखें हिट लिस्‍ट

Haryanvi Top 5 Songs हरियाणवी गानों की देश भर में धूम है। किसी भी शादी या पार्टी में इन गानों के बिना मजा ही नहीं आता है। लोगों में हरियाणवी गानों का अलग ही क्रेज दिखाई देता है। हाल ही में रिलीज हुए गानों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। सपना चौधरी से लेकर एल्विश यादव ने अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर रखा है।

By Himani SharmaEdited By: Himani SharmaUpdated: Wed, 09 Aug 2023 04:33 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा के इन पांच गानों को सुनकर आप भी हो जाएंगे दीवाने

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्‍क। Haryanvi Top 5 Songs: आजकल के दौर में गानों के बिना जिंदगी अधूरी सी लगती है। इस भाग दौड़ भरे जीवन में लोग सुकून ढूंढते हैं। ऐसा ही सुकून हरियाणा के कुछ टॉप गानों को सुनने से मिलता है। हरियाणवी गीतों ने देश भर में धूम मचाई हुई है।

इनमें से कुछ गानों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल ही में रिलीज हुए गानों ने काफी सुर्खियां बटोरी हैं। पार्टियों और शादियों में इनके बिना रौनक ही नहीं जमती है। बात करते हैं उन टॉप फाइव गीतों की जो लोगों की जुबान पर रटे हुए हैं।

1) रावसाहब (Raosahab)

हरयिाणवी गीतों का अंदाज कुछ अलग ही है। हिट लिस्‍ट की बात करें तो हरियाणा के एल्विश यादव (Elvish Yadav) का रावसाहब (Raosahab) इन दिनों काफी चर्चाओं में बना हुआ है। एल्विश इन दिनों बिग बॉस (Bigg Boss OTT) में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। उनका यह गाना सोशल मीडिया पर इतना फेमस हो रहा है कि हर कोई इस पर रील बना कर इंस्‍टाग्राम पर डाल रहा है। लोगों में इसका अलग ही क्रेज दिख रहा है।

2) जले (Jale)

हरियाणा की डांसिंग क्‍वीन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का गाना जले (Jale) भी ट्रेंडिंग पर चल रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 59 मिलियन व्‍यूज मिल चुके हैं। गाने को शिवा चौधरी (Shiva Choudhary) ने गाया है। सपना चौधरी के गानों को देश भर में काफी पसंद क‍िया जाता है। इस गाने ने भी लोगों के दिलों में जगह बना ली है। सपना ने कई हिंदी फिल्‍मों में भी अपने गानों से धूम मचाई है।

3) हरियाणा हुड (Haryana Hood)

हरियाणा हुड गाने की बात की जाए तो आजकल यह सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इरशाद खान (Irshad Khan) के इस गाने ने यूट्यूब पर 40 मिलियन व्‍यूज हासिल कर लिए हैं। इस गाने के माध्‍यम से हरियाणा के हिप हॉप म्यूजिक का कल्‍चर लोगों में बना हुआ है। यह एक रैप सॉन्‍ग है जिसका म्‍यूजिक काफी एट्रक्‍टिव है। सोशल मीडिया पर यह छाया हुआ है। इस गाने को आप अक्सर पार्टियों में सुनते हुए देखेंगे।

4) कित से (Kitse)

हरियाणा के हिप हॉप कल्‍चर की बात करें तो कित से (Kitse) सॉन्‍ग ने लोगों के दिलों पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस गाने ने भारतीय लोक संगीत (Indie Folk) में लोकप्रियता हासिल कर ली है। गाने को मोहितो (Mohito) ने इतनी खूबसूरती से गाया है कि आप इस गाने पर वाइब करने से खुद को रोक ही नहीं पाओगे। Nyn Music ने इस गाने को कमपोज किया है। इसका म्‍यूजिक काफी आकर्षित करता है।

5) मेरा बाबा भोला (Mera Baba Bhola)

हरियाणवी सिंगर फाजिलपुरिया (Fazilpuria), पंजाबी सिंगर निंजा(Ninja) और बिल्‍ला बलेरो (Billa Balero) का यह गाना भोलेनाथ को समर्पित है। इस सॉन्‍ग का भी अलग ही क्रेज दिख रहा है। यह एक रैप सॉन्‍ग है जिसको बड़े ही धार्मिक रूप से दर्शाया गया है। इसकी शूटिंग बनारस में की गई है। सावन के पावन महीने में रिलीज हुआ यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।