Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

प्रांजल से लेकर फिजा चौधरी तक... हरियाणा की इन छोरियों ने मचा रखी है धूम, बॉलीवुड की हसीनाओं को देती हैं टक्कर

Haryanvi Top Models हरियाणवी मॉडल्स का डंका आज दुनियाभर में बज रहा है। अपनी अदाओं से हर किसी को दीवाना बनाने वाली हरियाणवी मॉडल्स ने कई बॉलीवुड एक्ट्रेस को पीछे छोड़ दे दिया है। प्रांजल दहिया से लेकर फिजा चौधरी और सपना चौधरी से लेकर खुशी बालियान तक इन छोरियों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। इनकी फैन फॉलोइंग करोड़ों में है।

By Rajat MouryaEdited By: Rajat MouryaUpdated: Wed, 30 Aug 2023 03:32 PM (IST)
Hero Image
हरियाणा की इन छोरियों ने मचा रखी है धूम, बॉलीवुड की हसीनाओं को देती हैं टक्कर

चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क। Haryanvi Top Models हरियाणा के गानों की आज देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम है। हरियाणवी गायकों का डंका अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर भी बजता है। इन गानों को सुपरहिट बनाने में सिर्फ गायकों की ही नहीं बल्कि हरियाणवी मॉडल्स की भी अहम भूमिका है। हरियाणा की छोरियों ने करोड़ों लोगों को अपनी खूबसूरती का दीवाना बना दिया है।

चाहे वह फिर प्रांजल दहिया के जबरदस्त लुक्स हों या फिर सपना चौधरी की देसी अदाएं। इन हसीनाओं के सामने बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेस भी फेल हैं। चलिए अब आपको ऐसी ही छह मॉडल्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हलचल मचा रखी है।

Pranjal Dahiya

हमारी लिस्ट में सबसे पहले आती हैं हरियाणा की गुलाबी क्वीन प्रांजल दहिया। प्रांजल दहिया के गाने यूट्यूब पर हमेशा ट्रेंडिंग में बने रहते हैं। अपने 'जिप्सी' और '52 गज का दामन' गाने से हर किसी को नचाने वाली प्रांजल दहिया ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया है। म्यूजिक वीडियो में प्रांजल दहिया का देसी अंदाज हर किसी को पसंद आता है।

प्रांजल दहिया सिर्फ हरियाणवी ही नहीं बल्कि कई पंजाबी गानों में लीड मॉडल के रूप में काम कर चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने हरियाणा के मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के साथ सिस्टम गाना किया था, जिसे अभी तक यूट्यूब पर 12 मिलियन (1.2 करोड़) से ज्यादा बार देखा जा चुकी है। प्रांजल दहिया के इंस्टाग्राम पर 3.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

Sapna Choudhary

हरियाणा की मशहूर डांसर और बिग बॉस फेम सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। हरियाणवी इंडस्ट्री में लंब समय तक रूल करने वाली सपना चौधरी के डांस का हर कोई दीवाना है। सपना चौधरी ने हाल में एक हरियाणवी गाना 'जले' (Jale) रिलीज किया था, जिसे अभी तक यूट्यूब पर 66 मिलियन से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। सपना चौधरी पानी छलके, चटक मटक, लपेटे, बालम, बालम ऑल्टो और बिंदे गानों के लिए खूब फेमस हैं। उनके दीवाने सिर्फ देश में नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं।

Fiza Choudhary

इंस्टाग्राम पर रील्स के जरिए फेमस हुईं फिजा चौधरी आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर फिजा चौधरी की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर लोग फिजा चौधरी की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते। फिजा चौधरी को सबसे ज्यादा उनकी स्माइल के लिए पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर फिजा चौधरी को 1.4 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। फिजा चौधरी हाल ही में एल्विश यादव के साथ 'मीटर खैंच के' सॉन्ग में दिखाई दी थीं। इस गाने ने यूट्यूब पर धमाल मचाया हुआ है।

Khushi Baliyan

फिजा चौधरी की ही तरह खुशी बालियान भी इंस्टाग्राम पर रील्स के जरिए फेमस हुईं। अपने डांस से सबके दिलों में जगह बनाने वाली खुशी बालियान को मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। खुशी बालिया ने अपनी पहली म्यूजिक वीडियो 'Laal Sweater' में मॉडलिंग करके दर्शकों के सामने अपनी पहचान प्रूव की है। खुशी बालियान की क्यूट स्माइल के लोग दीवाने हैं। हाल ही में खुशी बालियान लव कटारिया के साथ 'Thar' गाने की म्यूजिक वीडियो में नजर आईं थी।

Ruba Khan

रुबा खान के करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर हुई थी। रुबा खान के प्रशंसक उनके द्वारा पोस्ट किए गए डांसिंग वीडियो और अन्य मनोरंजक और आकर्षक कंटेंट का खूब आनंद लेते हैं और उनकी सराहना करते हैं। रुबा खान को उनकी अद्भुत कंटेंट और उनके प्यारे आचरण दोनों के लिए सराहा जाता है। रुबा खान Isa Chora, Shooter, Sandook आदि जैसे म्यूजिक वीडियो में भी दिखाई दी हैं।